कड़ी सुरक्षा में उप चुनाव आज, पोलिग पार्टियां रवाना

जागरण संवाददाता मीरजापुर त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के तहत उप चुनाव के लिए चुन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 06:18 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 06:18 PM (IST)
कड़ी सुरक्षा में उप चुनाव आज, पोलिग पार्टियां रवाना
कड़ी सुरक्षा में उप चुनाव आज, पोलिग पार्टियां रवाना

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के तहत उप चुनाव के लिए चुनाव 12 जून को होगा। मतदान 12 जून को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए निर्धारित स्थानों से ब्लाकों में कड़ी सुरक्षा में पोलिग पार्टियां शुक्रवार को रवाना हुई।

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के पश्चात रिक्त 1975 सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान एक, चार क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदों के लिए चुनाव होगा। जनपद के लालगंज में गंगा सायर कला अनारक्षित पद के लिए प्रधान पद का चुनाव हो रहा है। वहीं विकास खंड छानबे 68 खैरा, हलिया 113 मटिहरा दो, राजगढ़ 96 धनसिरिया दो और सिटी 47 अर्जुनपुर अघौली के लिए उप चुनाव हो रहा है। सदस्य ग्राम पंचायत के लिए राजगढ़ में 204, पटेहरा कला में 168, नरायनपुर में 217, जमालपुर में 203, सीखड़ में 122, मझवां में 102, सिटी में 174, कोन में 71, छानबे में 320, लालगंज में 193 और हलिया में 201 सहित कुल 1975 रिक्त पदों के लिए चुनाव होगा।

लोहंदी (मीरजापुर) : विकास खंड सिटी के ग्राम पंचायत अर्जुनपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य के रिक्त एक पद के लिए शनिवार को वोट डाले जाएंगे। पोलिग पार्टियां रवाना हुई। उप चुनाव के लिए दो पोलिग बूथ बनाए गए है। आरओ निमेष कुमार पांडेय, एडीओ पंचायत प्रदीप सिंह, बीसी मनीष पांडेय रहे। गैपुरा : छानबे ब्लाक से शनिवार को उप चुनाव के लिए पोलिग पार्टियां रवाना की गई। क्षेत्र के खैरा गाव में बीडीसी पद के लिए और बरबटा सेमरी और बघेडा कला के दो दो सदस्यों के लिए उपचुनाव के लिए पोलिग पार्टियों को रवाना किया गया। आरओ मिथिलेश कुमार, एडीओ पंचायत रविकांत ओझा, अवनीश यादव रहे। ब्लाक मुख्यालय से रवाना हुई पोलिग पार्टियां

हलिया (मीरजापुर): विकास खंड के सात ग्राम पंचायत में 13 ग्राम पंचायत सदस्यों के उपचुनाव के लिए शुक्रवार को सात पोलिग पार्टियां रवाना की गई। तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। बीडीओ रामदरश चौधरी ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य लिए हलिया, हथेड़ा, मनिगढा, ददरी, बरी, पंवारी कला, देवहट ग्राम पंचायत में रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए पोलिग पार्टियों को रवाना किया गया है।एडीओ पंचायत पीयूष दूबे, आरओ कृष्ण कुमार सिंह रहे।

chat bot
आपका साथी