दो घरों पर सेंधमारी, जेवरात और नकदी ले उड़े

जागरण संवाददाता हलिया (मीरजापुर) थाना क्षेत्र के गड़बड़ा गोकुल गांव में बुधवार की रात ह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 06:00 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 06:00 PM (IST)
दो घरों पर सेंधमारी, जेवरात और नकदी ले उड़े
दो घरों पर सेंधमारी, जेवरात और नकदी ले उड़े

जागरण संवाददाता, हलिया (मीरजापुर) : थाना क्षेत्र के गड़बड़ा गोकुल गांव में बुधवार की रात हौसला बुलंद चोरों ने दो मकानों में सेंधमारी कर बाक्स उठा ले गए। चोर बाक्स में रखे जेवरात, नकदी समेत अन्य कागजात चुरा ले गए और बाक्स को खेत में फेंक दिए।

गड़बड़ा गोकुल निवासी अशोक गुप्ता की पत्नी संगीता गुप्ता अपने बच्चों के साथ मकान में सो रही थी। देर रात मकान के पीछे दरवाजे में सेंध लगाकर बंद दरवाजे की कुंडी खोलकर बाक्स उठा ले गए। चोर बाक्स में रखे एक सोने की लाकेट, दो छांगल, एक नथुनी और पांच हजार रुपये नकद चुरा ले गए और घर के पीछे सौ मीटर दूर खेत में बाक्स फेंक दिया। सुबह घर का दरवाजा खुला देख संगीता के होश उड़ गए। घटना की जानकारी पड़ोसियों को दी और बाक्स की खोजबीन शुरू कर दी। ग्रामीणों को घर से सौ मीटर दूर खेत में खाली बाक्स मिला। संगीता के पति अशोक मध्य प्रदेश के छितैनी गांव पाही पर गए हैं। पड़ोसी सूर्यबली गुप्ता के घर में भी चोरों ने सेंधमारी का प्रयास किया, लेकिन परिजनों के जागने की आवाज सुनाई देने पर चोर भाग निकले। वहीं गांव की ही वृद्ध महिला कलावती के घर में लगे दरवाजे का ताला तोड़कर चोर बाक्स उठा ले गए। विधवा महिला गर्मी का दिन होने के कारण दरवाजे के बाहर सो रही थी। कलावती ने बताया कि बाक्स में चांदी का चार लच्छा, एक चांदी की सिकड़ी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और पेंशन के मिले दो हजार रुपए व कपड़े रखे थे। सूर्यबली गुप्ता ने गुरुवार की सुबह पुलिस को चोरी की घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

chat bot
आपका साथी