खेलकूद प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं ने दिखाई प्रतिभा

जागरण संवाददाता चील्ह (मीरजापुर) युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 07:40 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 07:40 PM (IST)
खेलकूद प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं ने दिखाई प्रतिभा
खेलकूद प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं ने दिखाई प्रतिभा

जागरण संवाददाता, चील्ह (मीरजापुर) : युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन चिकवा ग्राउंड पर किया गया। इसमें 100 मीटर बालक वर्ग के दौड़ में अभिषेक कनौजिया, शिवपूजन यादव तथा अशोक कुमार यादव, वही बालिका वर्ग में रागिनी बिद, भावना तथा शालिनी क्रमश: पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इसी तरह कबड्डी बालक वर्ग में कमासिन गांव व कोल्हुआ गांव जबकि बालिका वर्ग में चेतगंज व जगापट्टी गांव पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख मीनाक्षी सिंह ने फीता काटकर किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र अनिल कुमार सिंह ने दिया। निर्णायक के रूप में विमल दुबे, सर्वेश कुमार यादव अशोक कुमार उपाध्याय तथा अनिल सिंह रहे। इस अवसर पर प्रधान शैलेंद्र यादव, भारतेंदु यादव , बृजेश सिहं रहे। प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कोन नेहा तिवारी व संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अशोक कुमार उपाध्याय ने किया।

chat bot
आपका साथी