बूथ स्तरीय कार्यकर्ता पार्टी की नींव : अनुराग सिंह

जागरण संवाददाता चुनार (मीरजापुर) चुनार विधानसभा के बूथ संख्या 93 उस्मानपुर में चुनार विध

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 07:05 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 07:05 PM (IST)
बूथ स्तरीय कार्यकर्ता पार्टी की नींव : अनुराग सिंह
बूथ स्तरीय कार्यकर्ता पार्टी की नींव : अनुराग सिंह

जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : चुनार विधानसभा के बूथ संख्या 93 उस्मानपुर में चुनार विधायक अनुराग सिंह ने भाजपा बूथ समिति की बैठक की। विधायक ने कहा कि चुनाव सन्निकट है। हम सभी को अपनी उपलब्धियों और पिछले साढ़े चाल में कराए गए विकास का लेखा-जोखा देने के साथ ही मतदाता के पास जाना होगा। बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को पार्टी का नींव बताया। कहा कि मिशन 2022 के तहत सदस्यता अभियान का लक्ष्य हर हाल में पूरा करें।

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने पर भी जोर दिया। विधायक ने आह्वान किया कि हर बूथ को मजबूत करने के साथ कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जनता को जागरूक करें। इसके बाद विधायक ने 26 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलने वाले घर-घर संपर्क अभियान की शुरुआत की। उस्मानपुर मुहल्ले के घरों में लोगों से संपर्क कर भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान नगर अध्यक्ष चंद्रहास गुप्ता, विजय बहादुर सिंह, बचाऊ लाल सेठ, नंदलाल केशरी, अभिलाष भीम, बूथ अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा, अविनाश गुप्ता, रेनू श्रीवास्तव, आलोक सिंह, अखिलेश मिश्रा आदि थे।

बूथ संख्या 93 पर विधायक अनुराग सिंह व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सुना। पीएम मोदी ने जनधन खाते से लेकर यूपीआई ट्रांजेक्शन तक का जिक्र किया। विश्व नदी दिवस पर भी चर्चा की और नदियों की साफ-सफाई को लेकर बात की। विधायक ने कार्यकर्ताओं से पीएम के मन की बात को आत्मसात करने का आह्वान किया।

chat bot
आपका साथी