प्रत्येक व्यक्ति जरूर करें रक्तदान: संतोष गोयल

जागरण संवाददाता मीरजापुर नगर के रमईपट्टी स्थित कृष्णा हास्पिटल में प्रधानमंत्री जनकल्याणक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Nov 2020 05:23 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 05:23 PM (IST)
प्रत्येक व्यक्ति जरूर करें रक्तदान: संतोष गोयल
प्रत्येक व्यक्ति जरूर करें रक्तदान: संतोष गोयल

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : नगर के रमईपट्टी स्थित कृष्णा हास्पिटल में प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान युवा प्रभाव एवं महिला मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। मुख्य अतिथि जिला महामंत्री संतोष गोयल ने कहा कि रक्तदान महादान होता है। प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में रक्तदान हमेशा करें। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए धन्यवाद दिया। विशिष्ट अतिथि डा. चंद्रकेतू ने रक्तदान करने का फायदा तथा स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान युवा प्रभाग के जिलाध्यक्ष विवेक बरनवाल ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं पर प्रकाश डाला। कहा कि योजनाओं को सफलतापूर्वक देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। शिविर में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मधु श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अमरेश केसरी, पवन बरनवाल, जिला महामंत्री गौरव खेमका, अंकुर श्रीवास्तव, जिला मंत्री प्रतीक अग्रवाल, अभिषेक सिंह, नगर पूर्वी मंडल मंडल अध्यक्ष मोहित गुप्ता, कोड मंडल अध्यक्ष प्रभाकर दुबे, कछवा मंडल अध्यक्ष अवनीश त्रिपाठी, मझवा मंडल अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता अमरेश चंद पांडेय सहित कुल 22 लोगों ने रक्तदान किया।

chat bot
आपका साथी