12 ग्राम पंचायतों के 180 असहायों में बांटा कंबल

जागरण संवाददाता भांवा (मीरजापुर) अपने जीवन में मेहनत की कमाई से अर्जित धन के कुछ भाग क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 05:28 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 05:28 PM (IST)
12 ग्राम पंचायतों के 180 असहायों में बांटा कंबल
12 ग्राम पंचायतों के 180 असहायों में बांटा कंबल

जागरण संवाददाता, भांवा (मीरजापुर) : अपने जीवन में मेहनत की कमाई से अर्जित धन के कुछ भाग को गरीबों में खर्च कर उनके जीवन में जो खुशहाली लाने का कार्य करते हैं। ऐसे लोग महान होते हैं और जो दीन दुखियों गरीबों की सेवा करते हैं।

वे नर के रूप में नारायण होते हैं। ये बातें भारतीय जनता पार्टी के इंश पटेल ने देवपुरा न्याय पंचायत के डढिया भावां ग्राम सभा के जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में रामेश्वरम समाज सेवा द्वारा आयोजित कंबल वितरण समारोह में कही। अदएस के सहकारिता मंच के प्रदेश अध्यक्ष रमेश पटेल ने कहा कि गरीब बेटियों की शादी और असहायों में कंबल एवं अन्य सहायता के रूप में देना एक पुण्य का कार्य है। इस दौरान 12 ग्रामों के 180 असहायों में कंबल वितरण किया गया। गजेंद्र प्रताप सिंह, धर्मराज यादव, अजय सोनी, सरिता देवी, गीता देवी, अब्दुल सत्तार आदि रहे।

chat bot
आपका साथी