क्रय केंद्रों पर नहीं हो रही खरीद

जागरण संवाददाता मीरजापुर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिलाध्यक्ष शिव कुमार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 07:02 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 07:02 PM (IST)
क्रय केंद्रों पर नहीं हो रही खरीद
क्रय केंद्रों पर नहीं हो रही खरीद

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिलाध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में मिशन कंपाउड कार्यालय से जुलूस निकाला गया। जिला पंचायत कार्यालय के पास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया कर विरोध जताया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव एवं प्रभारी सत्यवीर सिंह ने कहा कि बीजेपी की केंद्र एवं उत्तर प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। न तो किसानों को खाद उपलब्ध करा पा रही है न ही नौजवानों को नौकरियां दे पा रही है। मजदूरों को काम तक नहीं दे पा रही है।

जिलाध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल ने कहा कि बीजेपी सरकार जनता को गुमराह कर रही है। क्रय केंद्रों पर न खाद मिल रहा है और न ही धान की खरीदारी हो रही है। जुलूस में राजन पाठक, छोटे खान, राम सिंह, शिव शंकर चौबे, सुधाकर, अर्चना चौबे, राजधर, अताउल्लाह सिद्दीकी, संगीता तिवारी रहीं।

chat bot
आपका साथी