भाजपा फिर बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार : स्वामी प्रसाद

सबका साथ सबका विकास के साथ भाजपा यूपी में फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। शिक्षा से ही देश व समाज का विकास संभव है। भाजपा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में काफी कार्य किया है। यह बातें शनिवार को कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पट्टी कला स्थित गंगा देवी बालिका विद्यालय के 3

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 08:21 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 08:48 PM (IST)
भाजपा फिर बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार : स्वामी प्रसाद
भाजपा फिर बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार : स्वामी प्रसाद

जागरण संवाददाता, अहरौरा (मीरजापुर) : सबका साथ सबका विकास के साथ भाजपा यूपी में फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। शिक्षा से ही देश व समाज का विकास संभव है। भाजपा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में काफी कार्य किया है। यह बातें शनिवार को कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पट्टी कला स्थित गंगा देवी बालिका विद्यालय के 38वें वार्षिकोत्सव समारोह के दौरान कहीं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र में विकास किया है। बिजली, सड़क पर सरकार ने काफी विकास किया है। विपक्ष के पास कोई मौका ही नहीं बचा कि वह चुनाव में खड़ा भी हो सके।

इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन राजेंद्र सिंह, अशोक सिंह, सिद्धनाथ सिंह, प्रहलाद सिंह, रास बिहारी, डा. नाहर सिंह, विजय अग्रहरि, सुरेश जायसवाल, कमला सिंह, ओमप्रकाश केशरी आदि थे। श्रम व सेवायोजन मंत्री का किया स्वागत

अदलहाट : श्रम व सेवायोजन समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का शनिवार को वाराणसी से अहरौरा जाते समय अदलहाट बाजार में जिला सहकारी बैंक पर ढोल-नगाड़ों के बीच फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद सिंह, प्रबंधक चंद्रशेखर सिंह, अदलहाट सहकारी संघ के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, अदलहाट क्षेत्रीय सहकारी समिति के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने श्रीमौर्य को स्मृति चिन्ह भेंट किया। वहीं नवज्योति इंटर कालेज गरौड़ी में भी प्रबंधक संजय सिंह के नेतृत्व में मंत्री का स्वागत किया गया। करीबी पीएन सिंह को अर्पित किया श्रद्धा सुमन

चुनार : श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने करीबी भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे स्व. पीएन सिंह कुशवाहा के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की। स्व. कुशवाहा की मौत कोरोना की वजह से हो हुई थी। कैबिनेट मंत्री ने उनकी पत्नी शकुंतला कुशवाहा, पुत्र अमन कुशवाहा व पुत्री प्रियंका कुशवाहा से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान राजेंद्र सिंह, विजय बहादुर सिंह, नंदलाल केशरी, विजय वर्मा, बचाऊ लाल सेठ, पवन मौर्य, दीपक कुशवाहा आदि थे।

chat bot
आपका साथी