भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पैतृक गांव पहुंच मां का जाना हाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार की रात पैतृक गांव ओड़ी पहुंचकर मां रामा देवी का कुशल क्षेम जाना। मां की तबियत खराब होने की सूचना पर गाजीपुर से अचानक रात करीब आठ बजे वह पैतृक गांव पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 05:57 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 05:57 PM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पैतृक गांव पहुंच मां का जाना हाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पैतृक गांव पहुंच मां का जाना हाल

जागरण संवाददाता, जमालपुर (मीरजापुर) : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार की रात पैतृक गांव ओड़ी पहुंचकर मां रामा देवी का कुशल क्षेम जाना। मां की तबियत खराब होने की सूचना पर गाजीपुर से अचानक रात करीब आठ बजे वह पैतृक गांव पहुंचे। इससे पूर्व ओड़ी चट्टी स्थित गिरजा माता मंदिर व हनुमान मंदिर में मत्था टेका। रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे वह मैनपुरी के लिए रवाना हो गए। पैतृक गांव पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जनसमस्याएं भी सुनी।

ग्रामीणों ने ओड़ी गांव के पास गरई नदी को अतिक्रमण मुक्त कराने व हसौली से गोगहरा के बीच नदी सफाई कराने के साथ रामपुर से जलालपुर तक बनाए जा रहे सड़क को मानक के अनुरूप बनवाने के लिए पत्रक सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष ने फोन से सिचाई विभाग के सहायक अभियंता को सड़क का निर्माण पारदर्शी तरीके से कराने व ओड़ी गांव में तालाब सौंदर्यीकरण अविलंब कराने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देशित किया।

chat bot
आपका साथी