अरुण सिंह के राष्ट्रीय महामंत्री बनने से भाजपाजनों में हर्ष

जागरण संवाददाता मीरजापुर राज्यसभा सांसद अरुण सिंह को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा पुन राष्ट

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 11:45 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:10 AM (IST)
अरुण सिंह के राष्ट्रीय महामंत्री बनने से भाजपाजनों में हर्ष
अरुण सिंह के राष्ट्रीय महामंत्री बनने से भाजपाजनों में हर्ष

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : राज्यसभा सांसद अरुण सिंह को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा पुन: राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर भाजपाजनों ने हर्ष जताया। भाजपा जिला कार्यालय बरौधा कचार पर जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह के नेतृत्व में भाजपाजनों ने आतिशबाजी के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। जिलाध्यक्ष ने पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की तरफ से अपने राष्ट्रीय महासचिव को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दिया। इस अवसर जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, जिला महामंत्री रविशंकर पाण्डेय, जिला मंत्री प्रमोद कुमार सिंह, लाल बहादुर सरोज, हेमंत त्रिपाठी, कौशल श्रीवास्तव, नितिन गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष संजय यादव, जिला कार्यालय मंत्री शिव शरण राय, जिला मिडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दुबे, प्रणेश प्रताप सिंह, अमित कुमार सिंह, चंद्र कुमार विश्वकर्मा, अखिलेश सिंह रहे।

chat bot
आपका साथी