100 नए लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

भाजपा नगर मंडल चुनार की ओर से मंगलवार को सदस्यता अभि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 05:29 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 05:29 PM (IST)
100 नए लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता
100 नए लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : भाजपा नगर मंडल चुनार की ओर से मंगलवार को सदस्यता अभियान चलाया गया। बालूघाट स्थित गुहराज निषाद पार्क में लगाए गए शिविर में 100 नए लोगों से निर्धारित फोन नंबर पर मिस्ड काल देकर भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। साथ ही निश्शुल्क गैस कनेक्शन, विद्युत कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड, खाद्यान्न, किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। भाजयुमो जिला मंत्री सचिन हिदू ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे क्षेत्र में जाकर पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में लोगों को बताएं। इस दौरान प्रभारी विजय बहादुर सिंह, नगर अध्यक्ष चंद्रहास गुप्ता, महामंत्री अभिलाष राय, विजय गिरी, सौरभ प्रांडेय, अखिलेश मिश्रा आदि थे।

chat bot
आपका साथी