2022 में भाजपा सरकार का जाना तय : प्रमोद तिवारी

सोनभद्र से चलकर कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा सोमवार की शाम को अदलहाट कस्बा पहुंची जहां कार्यकर्ताओं ने फूल-माला व नगाड़े के साथ स्वागत किया। प्रदेश के पूर्व मंत्री व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि सोनभद्र के सांसद पकौड़ी कोल ने एक तबके के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। उसके बाद भी प्रधानमंत्री की चुप्पी इनकी शह की ओर ले जाती है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 08:07 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 08:07 PM (IST)
2022 में भाजपा सरकार का जाना तय : प्रमोद तिवारी
2022 में भाजपा सरकार का जाना तय : प्रमोद तिवारी

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : सोनभद्र से चलकर कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा सोमवार की शाम को अदलहाट कस्बा पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने फूल-माला व नगाड़े के साथ स्वागत किया। प्रदेश के पूर्व मंत्री व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि सोनभद्र के सांसद पकौड़ी कोल ने एक तबके के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। उसके बाद भी प्रधानमंत्री की चुप्पी इनकी शह की ओर ले जाती है। 2022 में भाजपा का जाना तय है। भाजपा ने वादा पूरा नहीं किया। कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित प्रतिज्ञा पत्र से जनता को अवगत कराया गया।

प्रतिज्ञा पत्र में विधानसभा चुनाव में महिलाओं को टिकट में 40 फीसदी भागीदारी, छात्राओं को स्मार्टफोन व स्कूटी, किसानों का पूरा कर्जा माफ करने, गेहूं व धान का समर्थन मूल्य ढाई हजार रुपये तथा गन्ना का समर्थन मूल्य 400 रुपये प्रति क्विटल करने, बिजली बिल हाफ करने, किसानों का बिजली बिल माफ करने सहित कुल सात घोषणाएं की गई हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ता हम प्रतिज्ञा के वचन निभाएंगे.. नारे लगा रहे थे। कार्यक्रम का संचालन तुलसी दास गुप्ता ने किया। जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह, राहुल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रतिज्ञा यात्रा के नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया। प्रतिज्ञा यात्रा में पूर्व सांसद राजेश मिश्र, पूर्व विधायक अजय राय, राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े, विधान परिषद के नेता दीपक सिंह, पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नदीम जावेद, पूर्व विधायक भगवती चौधरी, प्रदेश महासचिव देवेंद्र निषाद साथ रहे। कार्यकर्ताओं ने लगाए जिदाबाद के नारे, नेताओं का किया माल्यार्पण

चुनार : देर शाम चुनार दुर्गाजी मोड़ पहुंची कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। नगर अध्यक्ष आदित्य गुप्ता ने जिदाबाद का नारा लगाते हुए नेताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसमें कमर वसीम, मदन गुप्ता, अख्तर अली, डब्लू मिश्रा, अमरनाथ निषाद, शिवानी साहनी आदि थे।

अहरौरा : कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा का काफिला शाम को मेहंदीपुर चौराहा पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के पूर्व मंत्री प्रमोद तिवारी को माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने वाहन से उतरकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद काफिला आगे बढ़ा। प्रतिज्ञा यात्रा में आनंद गुप्त, प्रभात मिश्रा, राजेश साहनी, इरशाद आलम, सलीम, जटाशंकर श्रीवास्तव, जमीला बेगम, इंद्रदेव, बनारसी आदि थे।

chat bot
आपका साथी