शराब माफियाओं के खिलाफ प्रदर्शन

जागरण संवाददाता मीरजापुर मिशन कंपाउंड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेसजनो

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 08:57 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 08:57 PM (IST)
शराब माफियाओं के खिलाफ प्रदर्शन
शराब माफियाओं के खिलाफ प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : मिशन कंपाउंड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेसजनों ने शराब माफियाओं के खिलाफ गुरुवार को प्रदर्शन किया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि अलीगढ़ में जहरीली शराब से 113 लोग की मौत हो गई हैं। इसका जिम्मेदार कौन होगा। प्रदेश की भाजपा सरकार शराब माफियाओं को बढ़ावा दे रही है। बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर डिजिटल धरना प्रदर्शन को सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया।

जिलाध्यक्ष शिव सिंह पटेल ने कहा कि सरकार किसान, मजदूर, व्यापारी का शोषण कर रही है। इस दौरान दीपचंद जैन, गुलाब पांडेय, राजधर दुबे, प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान ने विचार व्यक्त किया। स्वरूप सिंह, कृष्णा गोपाल चौधरी, कमलेश दुबे, इश्तियाक अंसारी, अंजनी नंदन पांडेय, रवि दुबे आदि रहे।

chat bot
आपका साथी