ट्रक के धक्के से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

जागरण संवाददाता अहरौरा (मीरजापुर) क्षेत्र के भगौती देई स्थित नहर के पास शनिवार को अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई वहीं साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने अहरौरा-जमुई मुख्यमार्ग पर ब्रेकर बनवाने के साथ आरोपित ट्रक चालक की गिरफ्तार की मांग को लेकर शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मौके पर पहुंचे एसओ अजीत श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को समझा कर जाम समाप्त कराया। साथ ही घायल को अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद चालक अपना ट्रक लेकर मौके से भाग निकला।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 12:47 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 12:47 AM (IST)
ट्रक के धक्के से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर
ट्रक के धक्के से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

जागरण संवाददाता, अहरौरा (मीरजापुर) : क्षेत्र के भगौती देई स्थित नहर के पास शनिवार को अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, वहीं साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने अहरौरा-जमुई मुख्यमार्ग पर ब्रेकर बनवाने के साथ आरोपित ट्रक चालक की गिरफ्तार की मांग को लेकर शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मौके पर पहुंचे एसओ अजीत श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को समझा कर जाम समाप्त कराया। साथ ही घायल को अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद चालक अपना ट्रक लेकर मौके से भाग निकला।

वाराणसी के चौबेपुर थाना निवासी शेरू साहनी (22) पुत्र लक्ष्मण साहनी चुनार क्षेत्र के जलालपुर माफ़ी गांव स्थित अपने रिश्तेदार प्रेम साहनी के घर रहकर खेती व मछली मारने का कार्य करते थे। शनिवार की भोर में शेरू लौकी की खेती के लिए बांस लेने के लिए दो बाइक पर चार साथियों के साथ अहरौरा आ रहे थे। वह जैसे ही क्षेत्र के भगौती देई स्थित नहर के पास पहुंचे थे कि अज्ञात ट्रक ने पीछे से बाइक में जोरदार धक्का मार दिया। इससे शेरू साहनी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बाइक सवार साथी अजय साहनी गंभीर रूप से घायल हो गया।

-अहरौरा-जमुई मुख्यमार्ग पर आए दिन हो रही दुर्घटनाएं

मुख्यमार्ग पर सड़क के किनारे कटर प्लांट संचालकों द्वारा कई जगह अतिक्रमण कर लिया गया है। इससे सड़कें संकरी हो गई है और आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सिगल लेन होने के बाद भी मार्ग पर बड़े वाहन तेज गति से फर्राटा भर रहे हैं। वहीं सड़क पर उड़ रहे धूल के गुबार से राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन से सड़कों पर पानी का छिड़काव कराए जाने की मांग स्थानीय लोगों द्वारा कई बार की जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी