भरुहना पुलिस चौकी की सेवा फिर से बहाल

भरुहना चौराहे पर स्थित पुलिस चौकी की सेवाएं शुक्रवार से पुन बहाल कर दी गईं। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल व पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने पुलिस चौकी का विधिवत उद्घाटन किया। इससे पहले चौराहे पर सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापित करने और सुंदरीकरण के लिए पुलिस चौकी तोड़ दी गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 06:10 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 11:42 PM (IST)
भरुहना पुलिस चौकी  की सेवा फिर से बहाल
भरुहना पुलिस चौकी की सेवा फिर से बहाल

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : भरुहना चौराहे पर स्थित पुलिस चौकी की सेवाएं शुक्रवार से पुन: बहाल कर दी गईं। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल व पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने पुलिस चौकी का विधिवत उद्घाटन किया। इससे पहले चौराहे पर सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापित करने और सुंदरीकरण के लिए पुलिस चौकी तोड़ दी गई थी। वर्तमान में भरुहना चौराहे को सरदार पटेल चौराहे के नाम से जाना जाता है। यहां पटेल की भव्य प्रतिमा का अनावरण सीएम योगी आदित्यनाथ कर चुके हैं।

जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल व पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से नवसृजित भवन पुलिस चौकी भरूहना थाना कोतवाली देहात का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस चौकी भरूहना जनपद तथा शहर क्षेत्र का मर्म स्थल है। जो सरदार बल्लभ भाई पटेल चौराहा व जीडी बिन्नानी कालेज के बीच स्थित है। अपराध व अपराधियों की गतिविधियों पर रोकथाम के लिए यह महत्वपूर्ण है। चौकी को सीसीटीवी कैमरा, कंप्यूटर व अन्य आधुनिक इलेक्ट्रानिक सुविधाओं से लैश कर हाईटेक बनाया जाएगा। इसका पुलिस बल डिप्लायमेंट, साज-सज्जा व सुंदरीकरण उच्च कोटि का होगा। इसे शीघ्र रिपोर्टिंग चौकी के रूप में तब्दील किया जाएगा। संपूर्ण जनपद में अब तक कुल 48 पुलिस चौकी तथा 16 थाने हैं जबकि तीन नए थानों का प्रस्ताव दिया गया है। इनके संबंध में शासन से अनुमति प्राप्त होनी बाकी है। इस अवसर पर एसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय, सीओ सदर संजय सिंह, प्रभारी देहात कोतवाली अभय कुमार सिंह, एसपी पीआरओ राजकुमार सिंह व चौकी प्रभारी भरूहना अजय विक्रम यादव सहित अन्य कर्मचारी व क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति, सभासद मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी