भगवान दास बने बसपा जिलाध्यक्ष

जागरण संवाददाता मीरजापुर बसपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय भारती के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद द

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 07:50 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 07:50 PM (IST)
भगवान दास बने बसपा जिलाध्यक्ष
भगवान दास बने बसपा जिलाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : बसपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय भारती के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद दूसरे ही दिन नए बसपा जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी गई। बसपा सुप्रीमो मायावती के आदेशानुसार भगवान दास रत्ना को जिलाध्यक्ष बनाया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मझवां विधानसभा प्रभारी पुष्पलता बिद के वीरपुर स्थित आवास पर शनिवार को जिला स्तरीय बैठक की गई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डा. अशोक कुमार गौतम व पूर्व एमएलसी डा. विजय प्रताप ने पांच विधानसभा के पदाधिकारियों से बातचीत की। कहा कि आठ माह के अंदर विधानसभा चुनाव होना है। सभी लोग जल्द से जल्द अपने-अपने विधानसभा में बूथ व सेक्टर का गठन कर लें। इस दौरान पूर्व विधायक सूर्यभान, राजनरायन निराला, राजकुमार, शिवजोर पाल, पन्नालाल भारती, सद्दाम राइन, सुरेंद्र मौर्या, राजू भारती आदि रहे।

chat bot
आपका साथी