लॉकडाउन उल्लंघन में बीस पर मुकदमा

कोरोना वायरस से बचाव के लिए लाकडाउन का उल्लंघन करना लोगों को महंगा पड़ सकता है। इस संबंध में बरौंधा पुलिस ने कड़ा रूख अख्तियार करते हुए पांच नामजद व पन्द्रह अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 06:08 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2020 06:08 PM (IST)
लॉकडाउन उल्लंघन 
में बीस पर मुकदमा
लॉकडाउन उल्लंघन में बीस पर मुकदमा

जासं, बरौंधा (मीरजापुर) : कोरोना वायरस से बचाव के लिए लाकडाउन का उल्लंघन करना लोगों को महंगा पड़ सकता है। इस संबंध में बरौंधा पुलिस ने कड़ा रूख अख्तियार करते हुए पांच नामजद व पन्द्रह अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस की कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार बरौंधा बाजार की सोनकर बस्ती में रोक के बावजूद कई लोगों का जमावड़ा लगा रहा। इतना ही नहीं पुलिस के मना करने पर लोग नोकझोंक करने लगे। बरौंधा चौकी इंचार्ज लव सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर चिन्हित लोगों के साथ पंद्रह अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर तलाश जारी कर दिया।

chat bot
आपका साथी