आटो व ई रिक्शा का नियमानुसार हो संचालन

आटो रिक्शा चालक सेवा समिति के तत्वावधान में आटो रिक्शा चालको

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 04:05 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 04:05 PM (IST)
आटो व ई रिक्शा का नियमानुसार हो संचालन
आटो व ई रिक्शा का नियमानुसार हो संचालन

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : आटो रिक्शा चालक सेवा समिति के तत्वावधान में आटो रिक्शा चालकों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। कमलेश सिंह चौहान ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर आटो व ई रिक्शा का नियमानुसार संचालन कराने की मांग की। इस मौके पर वाजिद अंसारी, साहिल अंसारी, सुहेब अंसारी, अमीर अंसारी, आदिल अंसारी ने कहा कि नियमानुसार आटो व ई रिक्शा का संचालन नहीं होने से चालकों के साथ ही सवारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आटो व ई रिक्शा के लिए स्टैंड का निर्धारण किया जाए जिससे राहगीरों को भी समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

chat bot
आपका साथी