सीबीएसई का परिणाम आते ही छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) की 12वीं का परिणाम शुक्रवार को दोपहर बाद जारी हुआ। परिणाम आते ही सभी छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। सफल छात्र-छात्राओं को माता-पिता ने मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया। लायंस स्कूल की स्नेहा मिश्रा ने 98 प्रतिशत अंक जीव विज्ञान वर्ग में पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 11:27 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 11:27 PM (IST)
सीबीएसई का परिणाम आते ही छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे
सीबीएसई का परिणाम आते ही छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) की 12वीं का परिणाम शुक्रवार को दोपहर बाद जारी हुआ। परिणाम आते ही सभी छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। सफल छात्र-छात्राओं को माता-पिता ने मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया। लायंस स्कूल की स्नेहा मिश्रा ने 98 प्रतिशत अंक जीव विज्ञान वर्ग में पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर गणित वर्ग के विनीत मौर्या 97.8, कला वर्ग की पालिनी जायसवाल 97.6 प्रतिशत व विज्ञान वर्ग की अभिश्री विष्ट 97.6 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर काबिज रही। डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में जीव विज्ञान वर्ग की मुस्कान पांडेय ने 97.4 फीसद अंक पाकर विद्यालय में टाप किया। वर्धमान पब्लिक स्कूल के अमन तिवारी 97.60, नीलांशु द्विवेदी 97 तथा विध्यवासिनी पब्लिक स्कूल में विज्ञान वर्ग में छात्रा दीपशिखा पांडेय ने 97 अंक प्राप्त कर मान बढ़ाया।

सीबीएसई 12वीं में वर्ष 2021 में लायंस स्कूल का जिले में परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। परिणाम ने जिले में नया कीर्तिमान स्थापित किया। आर्ट ग्रुप की शिविका साहू पुत्री रविशंकर साहू ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल किया। प्रधानाचार्य डा. एनके पांडेय ने बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। चीफ एक्जीक्यूटिव विश्वनाथ प्रसाद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम का श्रेय शिक्षकों को दिया। उनके अथक परिश्रम और लगन के द्वारा ही संभव हो सका हेै। परीक्षा में सम्मिलित सभी 289 छात्र परीक्षार्थी सफल रहे। 23 छात्रों को 95 प्रतिशत से अधिक मिले

वर्ष 2021 में 23 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक, 44 छात्रों ने 90 प्रतिशत व उससे अधिक अंक प्राप्त किया। 80 प्रतिशत तथा उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या 144 है। एसएन पब्लिक स्कूल की आकांक्षा अग्रहरि ने 97.6 फीसद अंक पाकर विद्यालय का मान बढ़ाया। डायरेक्टर राजेश सिंह, संध्या सिंह ने सफल छात्रों को बधाई दी। कहा कि संयम, निष्ठा व लगन से पढ़ाई करें तो सफलता निश्चित ही मिलेगी। -डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में संस्कृति मौर्य व अमूल्य घई 94.6, खुशी श्रीवास्तव ने 94.4 फीसद अंक प्राप्त किया। डायरेक्टर अमरदीप सिंह, अपराजिता सिंह, प्रधानाचार्य कंचन श्रीवास्तव, नम्रता श्रीवास्तव ने बधाई दी। प्रधानाचार्य ने बताया कि सत्र 2020-21 में 12वीं में कुल 166 परीक्षार्थी थे, जिसमें से 27 छात्रों ने 90 फीसद से अधिक अंक अर्जित किया। वहीं 10 छात्रों ने 94 फीसद से अधिक अंक अर्जित किया। - वर्धमान पब्लिक स्कूल में साक्षी मौर्या 96.80, आकांक्षा मौर्य 96.40, ऋतिक पाठक 96, संजय सिंह, प्रशांत दीक्षित, व्याख्या श्रीवास्तव 95.80, अंशुल गुप्ता 95.60, शाश्वत तिवारी 95.20, खुशी तिवारी व प्रशांत दूबे को 95 प्रतिशत अंक मिला। - सेंट जेवियर स्कूल का 12वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। आदित्य सिंह, शिवम मिश्रा व सत्यम केशरी 95.6, अभिषेक यादव, शिखर दूबे 95, दिव्यांशु जायसवाल 94.4, श्रीजन सिंह 94.2, हर्ष श्रीवास्तव 93.6, प्राप्ति कसेरा, अदिति सिंह, 93.2, आशीष यादव 92 व काजल जायसवाल ने 91.4 फीसद अंक प्राप्त किया। प्रधानाचार्य प्रशांत जायसवाल ने बधाई दी। - विध्यवासिनी पब्लिक स्कूल में दिव्यानी पांडेय व अवंतिका ने 96.6, विवेक कुमार 94.2, कात्यायनी द्विवेदी 92.8, शाश्वत तिवारी 92, आनंद सिंह 91.6, शशांक 91, मुहम्मद इरशाद 90.6, अमरेश यादव 89.8, प्रिया तिवारी व श्रेया दूबे ने 89.8 अंक प्राप्त किया। कामर्स वर्ग में रितिका अग्रहरी 96.4, अदिति सिंह 92.2 फीसद अंक प्राप्त किया। चेयरमैन अखिलेश मिश्रा ने दीपशिखा पांडेय सहित सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी। प्रधानाचार्य यशवंत सिंह, विपिन दूबे, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक पांडेय, अमित सोनी, ललिता शुक्ला आदि ने बधाई दी। - सेमफोर्ड स्कूल में 62 बच्चों में से 10 बच्चों ने परचम लहराया। आस्था सिंह ने 95.60, जुहम अली 94.40, इशिता खत्री एवं दिव्यांशु पांडेय 93.40, संस्कार मैनी 88, कुशाग्र लुड़िया 84, प्रयागराज सिंह 83.20, सन्ध्या दूबे 81.60, तनिष्क बरनवाल 80.80, मो. नेहाल एखलाक ने 80.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। डायरेक्टर विवेक बरनवाल, प्रधानाचार्य डा. राकेश दुबे, सीएओ श्वेता मेहरोत्रा खत्री, संतोष कुमार सिंह, राजेश मैनी आदि ने बधाई दी। डा. सविता मेमोरियल के अष्टम को 94.4 फीसद अंक

चुनार : डा. सविता मेमोरियल ग्लोबल एकेडमी का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रिसिपल डा. वेदप्रकाश सिंह ने बताया अष्टम चंद्र प्रजापति ने 94.4 फीसद अंको के साथ विद्यालय में टाप किया है। वहीं सपना कुमारी, पर्ल सिंह व अनुराग मौर्या 94 फीसद अंको के साथ दूसरे स्थान तथा दीपिका सिंह 93.4 फीसद अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। चेयरमैन डा. तेजबली सिंह ने सफल छात्र-छात्राओं से कहा कि भविष्य में आगे की पढ़ाई मेहनत से करें। प्रबंधक ओमप्रकाश सिंह, अनुराग गुप्ता, आनंद सिंह ने बच्चों को मिठाई खिलाकर हौसला अफजाई की। -अदलहाट : कौड़ियाकला स्थित विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल के वैभव अग्रहरी 95.4 प्रतिशत के साथ विद्यालय में प्रथम रहे। वहीं कामर्स में कृति सिंह 93.8, रोहित यादव 91.8 प्रतिशत के साथ अव्वल रहे। चेयरमैंन डा. नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने टापर विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। दीपाली श्रीवास्तव 93.4, विनीता सिंह 84.8, विवेक कुमार 84.6, वन्दना केशरी 81.4, आयुष कुमार सिंह 81.2, पूजा गिरी 81, विकास सिंह चौहान 80 अंक प्राप्त किया। डायरेक्टर सौम्या द्विवेदी, प्रधानाचार्य शैल तिवारी, प्रवीण सिंह ,आलोक सिंह रहे। 95.40 फीसद अंक प्राकर आशुतोष अंबिका देवी में प्रथम

हलिया : पंवारी कला स्थित अंबिका देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के आशुतोष द्विवेदी 95.40 पाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं पशुपतिनाथ त्रिपाठी 94.80, श्रेया सिंह 88 अंक प्राप्त किया है। प्रबंधक ज्ञानेंद्र सिंह ने टापर को मिठाई खिलाकर बधाई दी सचिव अंजली सिंह, प्रधानाचार्य सुधाकर पांडेय, अभय सिंह, रवि सिंह रहे। नवोदय के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

पटेहरा : जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा में सीबीएससी 12वीं की परीक्षा में विद्यालय का समूचा रिजल्ट का प्रतिशत 82.94 फीसदी रहा। कृष्ण कुमार चौधरी 95.80, सचिन कुमार 95.60, आकांक्षा पटेल 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। कला वर्ग में सुमित्रा देवी 94.40, संजना कौशल 91.80, श्रेया पाठक 91.20 अंक हासिल किया। प्राचार्य सुरेश चंद्रा ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी। मड़िहान के छात्रों ने दिखाया दमखम

मड़िहान : जेएसजीएस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने परचम लहराया। छात्र संदीप कुमार मौर्य 91.6, अमित कुमार मौर्य 90.4 प्रतिशत, अभिजीत कुमार मौर्य ने 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। निदेशक जगदीश सिंह पटेल व प्रधानाचार्य राम मिलन यादव ने मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया। ब्लाक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह, मंगला सिंह, राजकुमार गुप्ता, अरुण तिवारी, एके मौर्य, सुनीता मौर्य, मंजुला सिंह, शकुंतला सिंह रहे। वर्जन--

सीबीएसई 12वीं में कुछ स्कूल व उनके बच्चों का परिणाम किन्हीं कारणों से रोका गया है, जिसे एक सप्ताह में जारी किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन, अभिभावक व छात्र-छात्राएं कदापि परेशान नहीं हो।

- डा. एनके पांडेय, सिटी कोआर्डिनेटर, मीरजापुर।

chat bot
आपका साथी