बांग्लादेश में हिदुओं पर अत्याचार से लोगों में आक्रोश

विश्व हिदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। बांग्लादेश में हिदुओं पर जिहादियों के हमले का विरोध जताया। राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा। विहिप ने बांग्लादेश में जिहादियों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 05:40 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 05:40 PM (IST)
बांग्लादेश में हिदुओं पर अत्याचार से लोगों में आक्रोश
बांग्लादेश में हिदुओं पर अत्याचार से लोगों में आक्रोश

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : विश्व हिदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। बांग्लादेश में हिदुओं पर जिहादियों के हमले का विरोध जताया। राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा। विहिप ने बांग्लादेश में जिहादियों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की।

नगर अध्यक्ष राज माहेश्वरी ने कहा कि बांग्लादेश में हिदुओं पर जिहादियों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हिदू धर्मस्थलों, पूजा पंडालों को तहस-नहस करने के पश्चात हिदू परिवारों पर लगातार आक्रमण हो रहा है। अकेले दुर्गापूजा के दौरान ही बांग्लादेश के 22 से ज्यादा जिलों में हिसक घटनाएं घट चुकी हैं। बांग्लादेश में हिदुओं के 150 से ज्यादा पूजा पंडाल और इस्कान मंदिर को आग के हवाले कर दिया गया।

देवी-देवताओं की मूर्तियां तोड़ दी गई। हिदुओं को मारा-पीटा गया। माताओं व बहनों की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। नगर संयोजक पवन उमर ने कहा कि इतना सब होने के बाद भी बांग्लादेश की सरकार आंख बंद करके बैठी है। इससे हिदुओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हिदुओं पर हो रहे आक्रमण व अत्याचारों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाया जाएं। प्रवीण मौर्य, अमित, कमलेश, रूप नारायण अग्रहरि, अशोक, किशन, सुब्रतो, अम्बर, गोपाल ने कहा कि इन घटनाओं को रोकने के लिए सरकार बांग्लादेश पर दबाव बनाए।

chat bot
आपका साथी