स्मार्ट फोन से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तकनीकी रूप से होंगी दक्ष

विकास खंड सिटी सभागार में मझवां विधायक सुचिश्मिता मौर्य ने गुरुवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन का वितरण किया। कहा कि स्मार्ट फोन मिलने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अब स्मार्ट तरीके और आसानी से कार्य कर सकेंगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 06:08 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 06:08 PM (IST)
स्मार्ट फोन से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तकनीकी रूप से होंगी दक्ष
स्मार्ट फोन से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तकनीकी रूप से होंगी दक्ष

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : विकास खंड सिटी सभागार में मझवां विधायक सुचिश्मिता मौर्य ने गुरुवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन का वितरण किया। कहा कि स्मार्ट फोन मिलने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अब स्मार्ट तरीके और आसानी से कार्य कर सकेंगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तकनीकी रूप से दक्ष हो सकेंगी।

विभागीय योजनाओं का लाभ बेहतर तरीके से लाभार्थियों तक पहुंच सकेगा। योजनाओं के क्रियान्वयन की मानिटरिग बेहतर होगी। बीडीओ दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन मिलने से विभागीय योजनाएं पारदर्शी, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन होगा। बाल विकास परियोजना अधिकारी सिटी विमलेश पाल ने बताया कि स्मार्ट फोन मिलने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य आसान हो जाएगा। बाल विकास सेवा व पुष्टाहार विभाग द्वारा सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में 2150 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन वितरण हुआ। उदयभान तिवारी आदि रहे।

chat bot
आपका साथी