अनय मिश्रा बने परियोजना निदेशक

अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने शुक्रवार को स्थानांतरण सूची जारी की। इसमें परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण मीरजापुर ऋषिमुनि का स्थानांतरण चित्रकूट किया है। वहीं अनय कुमार मिश्रा परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण चित्रकूट का स्थानांतरण मीरजापुर में किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Jul 2021 05:25 PM (IST) Updated:Sat, 17 Jul 2021 05:25 PM (IST)
अनय मिश्रा बने परियोजना निदेशक
अनय मिश्रा बने परियोजना निदेशक

जासं, मीरजापुर: अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने शुक्रवार को स्थानांतरण सूची जारी की। इसमें परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण मीरजापुर ऋषिमुनि का स्थानांतरण चित्रकूट किया है। वहीं अनय कुमार मिश्रा परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण चित्रकूट का स्थानांतरण मीरजापुर में किया है।

स्थानांतरण सूची के अनुसार संभागीय परिवहन अधिकारी आरके विश्वकर्मा को उप परिवहन आयुक्त विधि मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल लखनऊ संजय कुमार तिवारी को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन मीरजापुर के पद पर स्थानांतरित किया है, जबकि एआरटीओ प्रशासन रविकांत शुक्ला का स्थानांतरण संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन बस्ती पद पर किया है।

chat bot
आपका साथी