कृषि कानून वापस होने पर ढोल नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार

जागरण संवाददाता अहरौरा (मीरजापुर) भारतीय किसान यूनियन की बैठक सोनपुर में हुई। सरका

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 07:54 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 07:54 PM (IST)
कृषि कानून वापस होने पर ढोल नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार
कृषि कानून वापस होने पर ढोल नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार

जागरण संवाददाता, अहरौरा (मीरजापुर) : भारतीय किसान यूनियन की बैठक सोनपुर में हुई। सरकार की ओर से तीनों कृषि बिल वापस लिए जाने की घोषणा पर हर्ष व्यक्त किया गया। किसानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया।

भाकियू के पूर्व प्रदेश सचिव सिद्धनाथ सिंह के आवास पर हुई बैठक में सभी क्रय केंद्रों पर पैसा व बोरा की उपलब्धता की मांग की। क्षतिग्रस्त नहरों की मरम्मत का मुद्दा भी किसानों ने उठाया। सहकारी समितियों पर डीएपी, यूरिया व कीटनाशक उपलब्ध कराने की मांग की। सिद्धनाथ ने कहा कि तीनों कृषि कानून वापस कराने की घोषणा किसानों की एकजुटता का परिणाम है। इस दौरान उमाशंकर सिंह, अभिषेक सिंह, देवी प्रसाद सिंह, जय प्रसाद सिंह, आयुष सिंह, रामकेश सिंह, शिवपाल सिंह आदि थे।

अदलहाट: संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक टेढुआ स्थित डाकबंगला पर हुई। तीनों कृषि कानून वापस लेने के निर्णय पर खुशी जताई। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को बधाई दी गई। प्रहलाद सिंह ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद पहली बार किसानों की जीत हुई है। बनारस से किसान 22 नवंबर को इको गार्डन लखनऊ में होने वाले किसान महापंचायत में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर सहभागिता निभाएंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष कंचन सिंह, वीरेंद्र सिंह, स्वामी दयाल सिंह, अनिल सिंह, विश्वनाथ सिंह, ओमप्रकाश सिंह, राणा प्रताप सिंह रहे।

chat bot
आपका साथी