कृषि मेला में किसानों को किया जागरूक

स्थानीय विकास खंड के ब्लाक मुख्यालय परिसर में मंगलवार को कृषि जागरूकता अभियान के तहत कृषि मेला का आयेाजन किया गया। मुख्य अतिथि एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर ¨सह पटेल ने मां ¨वध्यवासिनी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव गरीब की विकास करना ही हि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 08:52 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 08:52 PM (IST)
कृषि मेला में किसानों को किया जागरूक
कृषि मेला में किसानों को किया जागरूक

जागरण संवाददाता, राजगढ़ (मीरजापुर) : स्थानीय विकास खंड के ब्लाक मुख्यालय परिसर में मंगलवार को कृषि जागरूकता अभियान के तहत कृषि मेला का आयेाजन किया गया। मुख्य अतिथि एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर ¨सह पटेल ने मां ¨वध्यवासिनी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव गरीब की विकास करना ही केंद्र व प्रदेश सरकार का उद्देश्य है। गांव का गरीब और किसान जब तक मजबूत नहीं रहेगा तब तक देश का विकास नहीं होगा। सरकार मेला के माध्यम से किसानों को जागरूक कर उन्हें योजनाओं का लाभ देने का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि किसानों की मजबूती के लिए एवं विकास के लिए सरकार तमाम तरह की योजना सबका साथ-सबका विकास के तहत किया है। किसानों के विकास के लिए योगी सरकार ने हजारों करोड़ रुपये बजट का प्रावधान किया है। बजट का प्रयोग करके किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। किसानों को सौर ऊर्जा प्लांट पर 70 फ़ीसदी की छूट दी जा रही है। किसानों को मत्स्य पालन, मुर्गी पालन पशुपालन अनेकों प्रकार की योजनाएं सरकार द्वारा दी जा रही है। किसान इन सभी योजनाओं का लाभ उठाकर हरे कृष्णा में भाग ले। कृषि वैज्ञानिक डा. एसएन ¨सह ने कहा कि किसान अपनी आय को दोगुना करने के लिए और लागत को जीरो करने के लिए कार्य करें। किसान सबसे पहले अपनी मिट्टी की जांच कराएं पोषक तत्व की कमी को दूर करके जैविक खाद का प्रयोग करें। पौधों में 18 तत्व पाए जाते हैं प्रकृति हमें सब कुछ देती है लेकिन मानव शरीर में हड्डियों को कैल्शियम की जरूरत होती है। उसी प्रकार पौधों को भी कैल्शियम की जरूरत होती है। मैग्नीशियम से पौधों का विकास होता है। कार्यक्रम का संचालन लल्लू तिवारी ने किया। खंड विकास अधिकारी रामचंद्र राम राजगढ़, कृषि अधिकारी अरुण गिरी, कृषि रक्षा केंद्र प्रभारी संतोष कुशवाहा, प्रधान संघ के अध्यक्ष जय प्रकाश ¨सह, सुनील कुमार ¨सह, राधेश्याम ¨सह, सीताराम ¨सह, इंस पटेल, सूर्य बली ¨सह, डा.शिव कुमार, विवेक ¨सह आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी