कृषि के छात्रों ने सीखा प्रबंधन की नई तकनीकी

बरकछा स्थित व्याख्यान सभागार में राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में एमबीए कृषि प्रबंधन के लिए कृषि उद्योग प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एमबीए कृषि प्रबंधन के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Sep 2019 07:16 PM (IST) Updated:Sat, 21 Sep 2019 07:16 PM (IST)
कृषि के छात्रों ने सीखा प्रबंधन की नई तकनीकी
कृषि के छात्रों ने सीखा प्रबंधन की नई तकनीकी

जासं, मीरजापुर : बरकछा स्थित व्याख्यान सभागार में राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में एमबीए कृषि प्रबंधन के लिए कृषि उद्योग प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एमबीए कृषि प्रबंधन के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया। जिसमें कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीक का प्रयोग करके स्वयं के व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सोनाली शुक्ला ने महामना पं. मदनमोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद छात्राओं ने विश्वविद्यालय का कुलगीत मालवीयजी को समर्पित किया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में नवीन तकनीक, उसका उपयोग करने के साथ ही अपनी आमदनी बढ़ाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मालवीय इनक्युबेशन केन्द्र से संचालित द्वारा संचालित कुछ नए कृषि व्यवसाय के बारे में भी जानकारी विद्यार्थियों को दी गई। प्रो. आशीष सिंह, डा. सुभाष प्रताप सिंह ने विस्तार से जानकारी दी। इस कार्यक्रम में अर्जुन तिवारी, अरविन्द कुमार सिंह, शशिकला और छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रचिता कुमारी और धन्यवाद ज्ञापन वैशाली शर्मा ने किया।

chat bot
आपका साथी