किसानों को दिए टिप्स

कोन विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरजागीर मवैया में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशनप्रक्षेत्र दिवसतथा किसान मेला/ संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कृषकों को मृदा नमूना की जांच रिपोर्ट (मृदा स्वास्थ्य कार्ड) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 09:04 PM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 09:04 PM (IST)
किसानों को दिए टिप्स
किसानों को दिए टिप्स

जासं, चील्ह (मीरजापुर) : कोन विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरजागीर मवैया में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन'प्रक्षेत्र दिवस'तथा किसान मेला/ संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कृषकों को मृदा नमूना की जांच रिपोर्ट (मृदा स्वास्थ्य कार्ड) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। संगोष्ठी में सहायक विकास अधिकारी कृषि अशोक कुमार श्रीवास्तव ने मृदा प्रयोगशाला ने भूमि में पोषक तत्वों को कमी पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। अयोध्या के कृषि वैज्ञानिक डा. एसपी सिंह ने दलहनी फसलों में लगने वाले कीड़े व रोग के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन की जिला प्रभारी डा. सुधीर श्रीवास्तव ने रवि में बोए जाने वाली दलहनी फसलों की उपलब्धता व महत्व पर प्रकाश डाला। संगम, राहुल देव, रोहित, चंद्रशेखर, अनिल कुमार सौरभ कुमार वीरेंद्र पाल सहित ग्रामीण कृषक उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी