पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता चुनार (मीरजापुर) चुनार कोतवाली में दिसंबर 2020 में दर्ज दहेज हत्या के मु

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 06:45 PM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 07:58 PM (IST)
पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, दो गिरफ्तार
पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : चुनार कोतवाली में दिसंबर 2020 में दर्ज दहेज हत्या के मुकदमें का राजफाश कर पुलिस ने शनिवार को मामले के असल आरोपितों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। 22 दिसंबर को हुई हत्या के बाद मृतका के मायके वालों ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया था। इससे गुत्थी और उलझ गई थी। पुलिस के मुताबिक हत्या ससुरालियों की बजाय मृतका के प्रेमी ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी।

प्रभारी निरीक्षक गोपाल प्रसाद गुप्ता ने बताया कि मुख्य आरोपित प्रदीप कुमार पटेल ने अपने साथी रवि यादव (दोनों निवासी प्रतापपुर थाना मिर्जामुराद वाराणसी) के साथ मिलकर मृतका संगीता देवी पुत्री शिवशरण प्रजापति निवासी कल्याणपुर कछवां की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। उसके बाद पुलिस को चकमा देकर भाग गए थे। विवेचना के दौरान पुलिस ने मृतका की काल डिटेल में मिले संदिग्ध नंबर के आधार पर संदिग्ध लग रहे आरोपितों को थाने बुलाकर कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। डीआइजी विध्याचल रेंज आरके भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह भी लगातार चुनार पुलिस से अपडेट ले रहे थे। दोनों आरोपितों को पुलिस ने शनिवार को चालान कर न्यायालय में पेश किया।

मामले की विवेचना कर रहे सीओ रामानंद राय ने बताया कि दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बावजूद मामला संदिग्ध लग रहा था। इसकी कई एंगल से पड़ताल की गई। मृतका के मोबाइल में प्रदीप का नंबर मिला। यही नहीं, दोनों की अंतिम लोकेशन भी एक साथ मिलने पर शक और गहरा हो गया। इसके बाद प्रदीप और उसके साथी रवि से अलग-अलग पूछताछ की गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने हत्या करना स्वीकार किया।

chat bot
आपका साथी