जहर खाने के बाद युवक ने फांसी के फंदे से झूल दे दी जान

जागरण संवाददाता मड़िहान (मीरजापुर) क्षेत्र के पटेहरा चौकी अंतर्गत पिपराव गांव में गुरुवा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 04:27 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 04:27 PM (IST)
जहर खाने के बाद युवक ने फांसी के फंदे से झूल दे दी जान
जहर खाने के बाद युवक ने फांसी के फंदे से झूल दे दी जान

जागरण संवाददाता, मड़िहान (मीरजापुर) : क्षेत्र के पटेहरा चौकी अंतर्गत पिपराव गांव में गुरुवार की देर रात युवक ने जहर खाने के बाद फंदे से झूलकर जान दे दी। मरने के पूर्व मृतक ने अपने जीजा को फोन पर जान देने की बात बताई थी। जीजा ने गांव के लोगों को फोन पर उसे बचाने के लिए जानकारी दी। जबतक ग्रामीण मौके पर पहुंचते तब तक युवक दुनिया छोड़ चुका था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पिपराव गांव निवासी सुरेश (25) अपने पिता से अलग कुछ दूर स्थित सिवान में घर बनाकर रहते थे। सुरेश की शादी डेढ साल पूर्व सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र के शिल्पी गांव में हुई थी। शादी के बाद पत्नी संग अपने घर पर दोनों रहते थे। पांच माह पूर्व पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया, इसके बाद वह अपने मायके चली गई, लेकिन वापस नहीं आई। सुरेश उसे बुलाने के लिए काफी परेशान था, लेकिन वह नहीं आ रही थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर सुरेश गुरुवार की देर रात खाना खाने के बाद घर के अंदर गया और दरवाजा बंद कर लिया। विषाक्त पदार्थ का सेवन करने के बाद बड़ेर के सहारे गमछे का फंदा बनाकर झूल गया। ग्रामीण मौके पर पहुंचकर बड़ेर से उसे नीचे उतारकर सीएचसी मड़िहान ले गए। वहां चिकित्सकों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी पटेहरा रामनिवास कुशवाहा ने मामले की छानबीन कर रहे है।

chat bot
आपका साथी