आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के प्रार्थना पत्र देने पर उपलब्ध कराए जाएंगे वकील

जागरण संवाददाता चील्ह (मीरजापुर) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में शुक्रवार को

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 09:55 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 09:55 PM (IST)
आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के प्रार्थना पत्र देने पर उपलब्ध कराए जाएंगे वकील
आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के प्रार्थना पत्र देने पर उपलब्ध कराए जाएंगे वकील

जागरण संवाददाता, चील्ह (मीरजापुर) : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में शुक्रवार को विकासखंड कोन क्षेत्र के अनिरुद्धपुर पश्चिम पट्टी गांव के प्राथमिक विद्यालय पर विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर सिविल जज सीनियर डिवीजन अमित कुमार यादव ने कहा कि जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और उनकी आय तीन लाख रुपये से कम हो, वे कभी भी एक प्रार्थना पत्र के माध्यम से कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं। उनको नि:शुल्क विधि सहायता के रूप में मुकदमा लड़ने के लिए वकील की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने महिला सुरक्षा, जमीन संबंधित तमाम कानूनों के बारे में लोगों को जानकारी दी। बताया कि दुष्कर्म पीड़िता को तीन लाख रुपये, मानसिक संताप के कारण हुई हानि पर एक लाख, तेजाब के हमले में झुलसी पीड़िता को पांच लाख सहित अन्य जानकारी दी। साथ ही साथ सुलह -समझौता को भी वरीयता देने की बातें कहीं। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी कोन बृजेश कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेंद्र प्रताप सिंह, सरिता त्रिपाठी, राम निषाद, सीमा सिंह, राम बहादुर यादव, प्रशांत पांडे, धर्मपाल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रमाकांत दुबे ने किया।

chat bot
आपका साथी