संतों ने प्रवचनों की बहाई गंगा, भक्तों ने जमकर लगाई डुबकी

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को दोपहर के समय आसमान से रिमझिम बारिश के रूप में इंद्रदेव की कृपा बरस रही थी वही सक्तेशगढ़ आश्रम परिसर में संत महात्माओं के मुख से अमृत रूपी कथा रस से भक्त भाव विभोर हो रहे थे। हालांकि इस बार भी कोरोना के चलते नजारा बदला बदला सा दिखा। जहां दस से बारह लाख भक्त अपने गुरु के दर्शन को आते थे इस बार यह संख्या पहले की अपेक्षा दसवां हिस्सा ही था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 05:35 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 05:35 PM (IST)
संतों ने प्रवचनों की बहाई गंगा, भक्तों ने जमकर लगाई डुबकी
संतों ने प्रवचनों की बहाई गंगा, भक्तों ने जमकर लगाई डुबकी

जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को दोपहर के समय आसमान से रिमझिम बारिश के रूप में इंद्रदेव की कृपा बरस रही थी, वही सक्तेशगढ़ आश्रम परिसर में संत महात्माओं के मुख से अमृत रूपी कथा रस से भक्त भाव विभोर हो रहे थे। हालांकि इस बार भी कोरोना के चलते नजारा बदला बदला सा दिखा। जहां दस से बारह लाख भक्त अपने गुरु के दर्शन को आते थे, इस बार यह संख्या पहले की अपेक्षा दसवां हिस्सा ही था।

आश्रम परिसर में स्वामी अड़गड़ानंद महाराज मौजूद नहीं थे, उसके बावजूद सत्संग हाल के मंच पर उनका तथा परमहंस महराज का विशाल छायाचित्र लगाकर पूजन-अर्चन का क्रम पूरे दिन चलता रहा। आश्रम पहुंचे भक्तों ने छोटे महाराज के रूप में विख्यात नारद महराज का आशीर्वाद भी लिया। अंधकारमय जीवन से प्रकाश की ओर ले जाते हैं गुरु

सत्संग हाल में पहुंचे भक्तों को गुरु का महत्व बताते हुए नारद महराज ने कहा कि गुरु हमे अंधकारमय जीवन से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। गुरु नाम के दीप से भक्तों के जीवन को ज्ञान का प्रकाश फैलता है। यथार्थ गीता जीवन का दर्पण बताते हुए कहा कि यह तमाम प्रकार की भ्रांतियों को नष्ट कर अंधकार से प्रकाश की तरफ ले आती है। सोहम महराज ने कहा कि गुरु की नि:स्वार्थ सेवा के लिए भक्ति भाव और समर्पण आवश्यक है। वरिष्ठ संत लाले महराज ने भी अपने प्रवचनों से उपस्थित भक्तों को ज्ञान की बातें बताईं। उन्होंने कहा कि सांसारिक भवसागर को पार करने के लिए गुरु के बताए रास्ते पर चलने का प्रयास करना होगा। इसके अतिरिक्त बिरतबिज्ञानंद, वरिष्ठानंद, गोविद, भुवनेश्वर, प्रमोद, कृष्णानंद, ध्यानचंद एवं तत्वदर्शी बाबा ने भी अपनी वाणी से गुरु महिमा का वर्णन कर भक्तों को निहाल किया। मेन गेट पर रही सैनिटाइजेशन की व्यवस्था

आश्रम प्रशसन की ओर से कोरोना को देखते हुए आश्रम परिसर के मुख्य द्वार पर स्वचालित सैनिटाइजेशन सिस्टम लगाया गया था। इसमें से होकर ही सभी को आश्रम में प्रवेश दिया जा रहा था। वहीं हरिमोहर सिंह लगातार व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए थे। सुरक्षा में डटे रहे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी

सुरक्षा व्यवस्था की ²ष्टि से एएसपी आपरेशन महेश सिंह अत्री, एसडीएम मड़िहान जंगबहादुर यादव, तहसीलदार अरुण कुमार गिरी, बीडीओ पवन कुमार सिंह, सीओ सुशील कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक चुनार गोपाल गुप्ता, मडिहान राजकुमार सिंह, एसओ अदलहाट अभय सिंह, अहरौरा अजीत श्रीवास्तव समेत सभी थानों की पुलिस मुस्तैद थी।

chat bot
आपका साथी