भाजपा में सच बोलने वालों पर हो रही कार्रवाई : सपा

जागरण संवाददाता मीरजापुर पाल बघेल व धनगर समाज को एकजुट करने के लिए सपा की जनसंदेश

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 07:02 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 07:02 PM (IST)
भाजपा में सच बोलने वालों पर हो रही कार्रवाई : सपा
भाजपा में सच बोलने वालों पर हो रही कार्रवाई : सपा

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : पाल, बघेल व धनगर समाज को एकजुट करने के लिए सपा की जनसंदेश यात्रा का स्वागत किया गया। साथ ही पाल बहुल गांव दुहौवा व महुआरी में जनचौपाल लगाई गई। समाज के लेागों ने एकजुट होकर अपनी अलग पहचान बनाने का संदेश दिया।

पूर्व राज्यमंत्री जानकी पाल ने कहा कि मिशन 2022 की तैयारी में जुटी सपा ने अलग-अलग जातियों को लामबंद करने के उद्देश्य से जन जागरण यात्रा शुरू की है। पाल, बघेल, धनगर समाज को एकजुट करने के लिए जितना सम्मान सपा ने दिया, उतना किसी दल ने नहीं दिया। पूर्व प्रदेश सचिव श्यामलाल पाल ने कहा कि 2022 में सपा सरकार बनने पर सभी को तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। साथ ही बेरोजगारी भत्ता भी दिया जाएगा। भाजपा सरकार में तो सच बोलने वालों पर कार्रवाई हो रही है। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि अब भाजपा की दाल गलने वाली नहीं है। जनता 2022 में सपा की सरकार बनाकर ही दम लेगी।

chat bot
आपका साथी