कार्डधारकों को खाद्यान्न न देने का लगाया आरोप

कोरोना महामारी को लेकर जिला प्रशासन के साथ ही प्रदेश सरकार पहली अप्रैल से खाद्यान्न वितरण करा रही है। क्षेत्र के गौरही गांव में रविवार को कार्डधारकों व मनरेगा मजदूरों को कोटेदार द्वारा खाद्यान्न वितरण नहीं किए जाने से सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Apr 2020 05:15 PM (IST) Updated:Mon, 06 Apr 2020 05:15 PM (IST)
कार्डधारकों को खाद्यान्न न देने का लगाया आरोप
कार्डधारकों को खाद्यान्न न देने का लगाया आरोप

जासं, अदलहाट (मीरजापुर) : कोरोना महामारी को लेकर जिला प्रशासन संग प्रदेश सरकार पहली अप्रैल से खाद्यान्न वितरण करा रही है। क्षेत्र के गौरही गांव में रविवार को कार्डधारकों व मनरेगा मजदूरों को कोटेदार द्वारा खाद्यान्न वितरण नहीं किए जाने से सरकारी मंशा पर पानी फिर रहा है। प्रधान श्रीकांत कुशवाहा ने बताया कि गांव के कोटेदार द्वारा जॉबकार्ड धारकों को खाद्यान्न नहीं दिया जा रहा है। इस संकट में गरीब मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। कोटेदार खाद्यान्न देने में आनाकानी कर रहा है। पात्र गृहस्थी व अन्त्योदय कार्डधारक चिता पत्नी जोखू, रेखा पत्नी कल्लू ने आरोप लगाया, प्रत्येक माह एक यूनिट कम कर खाद्यान्न दिया जाता है। ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर कार्ड समाप्त करने की धमकी दी जाती है। फेक्कन, जगत, सुदर्शन ने बताया कि ई-पास मशीन पर अंगूठा लगवाने के दस-पंद्रह दिन बाद खाद्यान्न दिया जाता है। आपूर्ति निरीक्षक नरायनपुर रवींद्र यादव ने बताया कि कोटेदार के मनमानी का मामला संज्ञान में है जल्द उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी