अबूझ हाल में फांसी लगाकर एक व्यक्ति ने दी जान

जागरण संवाददाता, ड्रमंडगंज (मीरजापुर) : हलिया थाना क्षेत्र के देवहट ड्रमंडगज में गुरुवार की सुबह अबू

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 08:13 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 08:13 PM (IST)
अबूझ हाल में फांसी लगाकर एक व्यक्ति ने दी जान
अबूझ हाल में फांसी लगाकर एक व्यक्ति ने दी जान

जागरण संवाददाता, ड्रमंडगंज (मीरजापुर) : हलिया थाना क्षेत्र के देवहट ड्रमंडगज में गुरुवार की सुबह अबूझहाल में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया लेकिन परिजन शव देने से इन्कार करते हुए हंगामा करते हुए उच्चाधिकारी को बुलाने पर अड़े रहे। दोपहर में पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी पहुंचे लेकिन काफी देर बाद दोनों अधिकारियों के आश्वासन पर परिजनों ने शव को पुलिस के हवाले किया।

देवहट ड्रमंडगंज निवासी हरिदास केशरी उर्फ लल्लन (48) ने गुरुवार की सुबह छह बजे अपने देवहट स्थित घर के दूसरे मंजिल के कमरे में गए। इसके बाद उन्होंने वहां पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब काफी देर तक वह नीचे नहीं आए तो परिवार के सदस्य उन्हें बुलाने के लिए ऊपर गए तो उनका शव लटकता देख चीखने लगे। चीख-पुकार सुन परिवार के अन्य लोग भी पहुंच गए और रोने-बिलखने लगे। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

दोपहर बारह बजे के लगभग एसडीएम लालगंज पहुंचे और मृतक के परिजनों को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन वह लिखित आश्वासन मांगने लगे। कुछ देर बाद मौके पर डीएम अनुराग पटेल व एसपी शालिनी भी पहुंच गईं। दोनों अधिकारियों ने परिजनों को काफी समझाने का प्रयास किया गया लेकिन सभी कार्रवाई करने के लिए लिखकर देने की मांग करने लगे। इस पर दोनों अधिकारियों ने लिखित देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद आक्रोशित परिजन व स्थानीय लोग शव को चारपाई पर रखकर विवादित स्थल महोगढी गांव के पास ले गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसे लेकर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी परेशान नजर आए। इसके बाद शाम को गांव के संभ्रांत लोगों के कहने पर मृतक के पुत्रों ने डीएम व एसपी के साथ बंद कमरे में आधा घंटे तक वार्ता की। इस दौरान अधिकारियों ने प्रधान प्रतिनिधि के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही जिम्मेदार पुलिस पर भी कार्रवाई की बात कही, तब जाकर परिजनों ने शव को पुलिस के हवाले किया। मृतक के बड़े पुत्र रामकृष्ण केशरी ने आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर दिया है। तहरीर में आरोप लगाया है कि महोगढ़ी के प्रधानपति व दूसरे समुदाय के कहने पर पुलिस लल्लन को थाने पर ले गई और बेइज्जत किया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी