लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों में पहली बार दिखेगी आत्मनिर्भर भारत की झलक

जागरण संवाददाता मीरजापुर आत्मनिर्भर भारत अभियान को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार एक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 03:56 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 04:52 PM (IST)
लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों में पहली बार दिखेगी आत्मनिर्भर भारत की झलक
लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों में पहली बार दिखेगी आत्मनिर्भर भारत की झलक

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : आत्मनिर्भर भारत अभियान को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार एक नई शुरुआत करने जा रही है। दीपावली पर्व पर गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों में पहली बार आत्मनिर्भर भारत की झलक दिखेगी। उप्र माटी कला बोर्ड के द्वारा जिले के पांच-पांच कारीगर समूहों को डाई (सांचा) वितरित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री की पहल पर गठित माटी कला बोर्ड पहली बार इस दीपावली पर आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्वदेशी को लोकप्रिय बनाने के साथ ही चीन को मात देने की तैयारी की आरंभ कर दी गई है। इसके तहत माटी कला बोर्ड कोलकाता से प्लास्टर आफ पेरिस (पीओपी) के सांचा मंगाकर प्रदेश भर के मूर्ति बनाने वाले कारीगरों में वितरित कर रहा है। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ध्यानचंद्र ने बताया कि महत्वाकांक्षी योजना के तहत उप्र माटी कला बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में जनपद मीरजापुर में मूर्तिकला के परंपरागत कार्य करने वाले 5-5 मूर्तिकला कारीगर समूहों अर्थात 25 हुनरमंदों को सामूहिक रूप से सांचा दिया जाएगा।

दीपावली के पूर्व श्री लक्ष्मी व गणेश भगवान की 8 इंच की मूर्तियों का निर्माण कर सकेंगे। इन सांचों से आटोमैटिक मशीनों से बेहतरीन फिनिशिग वाली मूर्तियां तैयार होगी। दीपावली पर बिकने वाली श्री लक्ष्मी-गणेश की इसी आकार के मूर्तियों की सर्वाधिक मांग बाजार में रहती है। इसके लिए विभाग प्लास्टर आफ पेरिस के मास्टर डाई का वितरण करेगा।

वर्जन

दीपावली पर बिकने वाली श्री लक्ष्मी-गणेश के 8 इंच की मूर्तियों की सर्वाधिक मांग बाजार में रहती है। योजना से जिले के मूर्तिकला कारीगरों को काफी लाभ होगा तथा आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकेंगे। उद्योग में काम करने वाले कारीगर समूह बना कर 16 सितंबर तक आवेदन पत्र भरकर कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

-ध्यानचंद्र, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी।

chat bot
आपका साथी