सीएमओ कार्यालय के चार कर्मी समेत 82 संक्रमित

जागरण संवाददाता मीरजापुर जिले में शुक्रवार को संक्रमितों का शतक बनाने वाले कोरोना क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 09:53 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 09:53 PM (IST)
सीएमओ कार्यालय के चार कर्मी समेत 82 संक्रमित
सीएमओ कार्यालय के चार कर्मी समेत 82 संक्रमित

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जिले में शुक्रवार को संक्रमितों का शतक बनाने वाले कोरोना को शनिवार के दिन 82 संक्रमितों से संतोष करना पड़ा। पॉजिटिव पाए गए लोगों सीएमओ कार्यालय के चार कर्मचारी, राजस्व कर्मी, पुलिस व आम आदमी सहित 62 पुरुष व 20 महिलाएं शामिल हैं। इनको होम आइसोलेट कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से विभिन्न स्थानों के 1666 संदिग्धों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया। पांच संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें स्वस्थ घोषित कर दिया गया।

संक्रमित पाए गए लोगों में बदली कटरा के एक पुरुष, एक महिला, खंडवां नाला गैबीघाट की एक महिला, सीएमओ कार्यालय के चार कर्मचारी, श्रीपटटी चील्ह के एक पुरष, लखनपुर चील्ह की एक महिला शामिल है। जगदीशपुर चील्ह, पीएचसी चील्ह, ग्रीन लैंड कालोनी के एक -एक पुरुष, बल्लीपरवां चील्ह की एक महिला, लालगंज बाजार, डीबीएल कालोनी लालगंज के एक- एक पुरुष, डोहरी जमालपुर के दो पुरुष,एक महिला, भिलेगों पड़री, जमुआ नरायण कछवां, सबेसर कछवां के एक-एक पुरुष, बड़ापुर कछवां, भरपुरा पड़री की एक-एक महिला, पड़री बाजार के दो पुरुष एक महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं दुमदुमा चुनार के एक पुरुष, गंगेश्वर नाथ चुनार के दो पुरुष, सद्दुपुर चुनार, चुनार के एक-एक पुरुष, दीक्षितपुर चुनार के तीन पुरुष, भरकुड़ा चुनार, लालपुर सीखड़ के एक -एक पुरुष, विदापुर सीखड़ की एक महिला, पचेवरा सीखड़ के एक पुरुष, बगहा सीखड़ के दो पुरुष, दांती पड़री, कंदवा चुनार, हरिहरपुर जमालपुर, बरकछां गुरसंडी, महिला चिकित्सालय, चचेरीमोड़ चुनार, सखौरा कालोनी के एक- एक पुरुष भी संक्रमित पाए गए। इसी प्रकार गनेशगंज के दो पुरुष, एक महिला, नई बस्ती रमईपटटी, पक्की सराय, अनगढ़ रोड, विजयपुर कोठी के एक-एक पुरुष, गऊघाट के एक पुरुष, एक महिला, कमासिन चील्ह, नदेसर वाराणसी, तहसील सदर, जिगना छानबे के एक-एक महिला, तरकापुर, पुरानी दशमी के एक-एक पुरुष, एक-एक महिला, तुलसी चौक के एक पुरुष, बुढ़ेनाथ की एक महिला, बाजीराव कटरा के दो पुरुष, एक महिला, सिटी कोतवाली की एक महिला सिपाही, शिवपुर विध्याचल के एक पुरष, एक महिला, बदली कटरा, पंसारी टोला, लोहिया कालोनी, सतौहा राजगढ़, गढ़वां चुनार, बघौड़ा राजगढ़ के एक -एक पुरुष, नुआव चुनार की एक महिला, अहमा लालगंज, विरोही विध्याचल व मीरजापुर के एक- एक पुरुष पॉजिटिव पाए गए हैं।

chat bot
आपका साथी