पंचायत उप चुनाव में 63.80 फीसद मतदान

जागरण संवाददाता मीरजापुर त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के तहत उप चुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक हुआ। उप चुनाव में 63.80 फीसद लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जनपद के 19 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान के लिए बूथों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। मतगणना 14 जून को होगी। जिला मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देशन में जोनल सेक्टर और संबंधित एसडीएम मतदान केंद्रों का निरंतर भ्रमण करते रहे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 12:08 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 12:08 AM (IST)
पंचायत उप चुनाव में 63.80 फीसद मतदान
पंचायत उप चुनाव में 63.80 फीसद मतदान

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के तहत उप चुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक हुआ। उप चुनाव में 63.80 फीसद लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जनपद के 19 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान के लिए बूथों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। मतगणना 14 जून को होगी। जिला मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देशन में जोनल, सेक्टर और संबंधित एसडीएम मतदान केंद्रों का निरंतर भ्रमण करते रहे।

राजगढ़ के धनसिरिया में 68 फीसद, विकास खंड सिटी के अर्जुनपुर में 62.55 और अघौली में 51.75 फीसद मतदान हुआ। विकास खंड मझवां के दियांव में 48.99, लवरक में 68, केवटावीर में 66 और गडौली में 71 फीसद मतदान हुआ। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के पश्चात रिक्त 1975 सदस्य ग्राम पंचायत, चार क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदों के लिए चुनाव होगा। विकास खंड छानबे 68 खैरा, हलिया 113 मटिहरा दो, राजगढ़ 96 धनसिरिया दो और सिटी 47 अर्जुनपुर अघौली के लिए उप चुनाव में मतदान हुआ। सदस्य ग्राम पंचायत के लिए राजगढ़ में 204, पटेहरा कला में 168, नरायनपुर में 217, जमालपुर में 203, सीखड़ में 122, मझवां में 102, सिटी में 174, कोन में 71, छानबे में 320, लालगंज में 193 और हलिया में 201 सहित कुल 1975 रिक्त पदों के लिए चुनाव में लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया।

हलिया में 60.73 फीसद मतदान

हलिया : स्थानीय विकास खंड के सात ग्राम पंचायतों के 13 ग्राम पंचायत सदस्यों के उपचुनाव के लिए शनिवार को आठ बजे से मतदान प्रारंभ होकर देर शाम छह बजे तक मतदान हुआ। चुनाव में 60.73 फीसद लोगों ने मतदान किया। ग्राम पंचायत हलिया के दो वार्ड सदस्य तथा हथेड़ा के दो वार्ड सदस्य,बरी के वार्ड सदस्य, पंवारी कला के तीन वार्ड सदस्य, मनिगढा,देवहट दो वार्ड सदस्य, ददरी के दो वार्ड सदस्यों के रिक्त पदों के लिए मतदान सुबह आठ बजे से मतदान प्रारंभ हो हुआ। मतदाताओं ने पंहुचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ग्राम बरी में सार्वाधिक 85.70 प्रतशित मतदान हुआ। वहीं पंचायत पंवारी कला में 65.21 प्रतिशत व देवहट में 51.53 प्रतिशत मतदान हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एडीशनल एसपी महेश सिंह अत्री ने मतदान केंद्रों पर पंहुचकर जायजा लिया। आरओ केके सिंह ने बताया कि हलिया विकास खंड में 60.73 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए आरओ केके सिंह, बीडीओ रामदरश चौधरी व एडीओ पंचायत पीयूष दूबे लगे रहे।

chat bot
आपका साथी