आइसोलेशन वार्ड में रखे गए 61 संदिग्ध मरीज

गर के लोहंदी में कोरोना के संदिग्ध मरीजों के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में सोमवार को 61 मरीजों को रखा गया। ये मरीज दिल्ली मुंबई गुजरात गोरखपुर बलिया लखनऊ कानपुर आदि स्थानों से आए हुए है। जिनकों संदिग्ध पाए जाने पर उनको आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। सभी की निगरानी स्वास्थ्य विभाग द्वारा 14 दिनों तक की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 07:25 PM (IST) Updated:Tue, 31 Mar 2020 06:05 AM (IST)
आइसोलेशन वार्ड में रखे गए 61 संदिग्ध मरीज
आइसोलेशन वार्ड में रखे गए 61 संदिग्ध मरीज

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : नगर के लोहंदी में कोरोना के संदिग्ध मरीजों के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में सोमवार को 61 मरीजों को रखा गया। ये मरीज दिल्ली, मुंबई, गुजरात, गोरखपुर, बलिया, लखनऊ, कानपुर आदि स्थानों से आए हुए है। जिनको संदिग्ध पाए जाने पर उनको आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। सभी की निगरानी स्वास्थ्य विभाग द्वारा 14 दिनों तक की जाएगी।

संदिग्ध मरीजों को रखने के लिए नगर के लोहंदी में 200 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। वर्तमान में लगभग 100 बेड की व्यवस्था है। इसके अलावा खाने पीने की पूरी सुविधा है। मरीजों की निगरानी और जांच के लिए दो डाक्टर व दो फार्मासिस्ट तैनात किए गए हैं। पिछले दो दिनों के अंदर जिले में एक हजार मरीज आने के कारण समस्या खड़ी हो गई है। आए हुए मरीजों में लगभग 61 संदिग्ध मिलने पर उनको 14 दिनों के लिए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। 14 दिनों के अंदर उनके अंदर कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिखाई देने पर सभी को उनके घर के लिए छोड़ दिया जाएगा। वर्जन

देश के विभिन्न स्थानों से आए 61 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। जहां उनके खाने पीने की सुविधा दी गई है। 14 दिनों के अंदर कोरोना का लक्षण उनमें नहीं दिखाई देने पर सभी को घर भेज दिया जाएगा।

डा. नीलेश कुमार अपर मुख्य चिकित्साधिकारी

इनसेट

जिलेभर में 600 की हुई जांच, कोई पाजिटिव नहीं जागरण संवाददाता, मीरजापुर : दिल्ली मुंबई व गुजरात से आए अबतक 1000 से अधिक लोगों की जांच को चुकी है। जांच के दौरान अभी तक किसी को संदिग्ध मरीज नहीं पाया गया है। विदेश से आए हुए 100 लोगों का भी सैंपल लेकर बीएचयू के बायोलाजी अनुभाग में जांच के लिए भेजा गया था जिसमें किसी को पाजिटिव नहीं पाया गया है। इससे अधिकारियों ने राहत की सास ली है।

लॉकडाउन के बावजूद जिले में लगातार मरीजों के आने का सिलसिला जारी है। सोमवार को देश के विभिन्न शहरों में काम करने वाले 600 लोग और आ गए। जिनकी जांच मंडलीय व रोडवेज व पीएचसी विजयपुर परिसर में की गई। चिकित्सक एसके सिंह ने बताया कि जांच के दौरान कोई संदिग्ध मरीज नहीं पाया गया। सभी लोग स्वस्थ्य है। उनका नाम पता नोटकर बताया गया है कि आने के 14 दिन तक उन्हें आइसोलेशन में रहना है। मॉस्क का इस्तेमाल करते हुए अंदर बाहर निकलते समय साबुन से हाथ धोना है। आने वाले लोगों में दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, लखनऊ, कानपुर, बंगलुरू, मुंबई, पूणे, गोवां, सूरत, हावड़ा, गोरखपुर, बलिया, मध्य प्रदेश, बरेली आदि स्थानों के शामिल है। मंडलीय चिकित्सालय में डा. एके सिंह के अलावा प्रदीप कुमार तिवारी, आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी