सीडीओ आवास के दो कर्मचारी सहित 305 संक्रमित मिले
जागरण संवाददाता मीरजापुर जनपद में शुक्रवार को 305 कोरोना संक्रमित पाए गए। इनको होम आ
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जनपद में शुक्रवार को 305 कोरोना संक्रमित पाए गए। इनको होम आइसोलेट कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों से 1556 संदिग्धों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा है। वहीं 184 संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर चिकित्सकों ने उनको स्वस्थ घोषित कर दिया। 305 संक्रमितों के मिलने से जनपद में एक्टिव केस की संख्या 2728 पहुंच गई।
संक्रमित पाए गए लोगों में बबुरा कला हलिया, बरौधा, धनावल, नदनी, लूसा, शर्मा मोड़ राजगढ़, निकरिका, भीटी, बघौड़ा, राजगढ़, नदिहार, तेलेरी, ददरा पहाड़ी, सेमरा, लुसा, एनपीएचसी ड्रमंडगंज, लोहवा, अझवां जमालपुर, निनवार, लालगंज, नेवढि़या, दीवानपुर, रेही, गंगहरा कला, मंगहरा, छिटकपुर, ढाढ़ीराम,पड़री, बेलवन, पथरहा, पड़री, नियामतपुर, पचेवरा, रोहिया, घंटाघर, सीडीओ आवास, कलना, दीघिया, जिगना, मिश्रपुर, बारी, विदाल, जिगना, विध्याचल, गैपुरा, मोहनपुर, डगमगपुर, कजरहवां का पोखरा, बारीपुर, परसौधा, कछवां, पीएचसी हलिया, चुनार, किरहा गुलालपुर, चुनार, ब्लाक चुनार, लोवर लाइन, कासी टोला, आदि क्षेत्र के 218 पुरुष व 87 महिला शामिल है। वहीं ठीक होने वाले लोगों में 120 पुरुष व 64 महिला है। 7309 पहुंची संक्रमितो की संख्या
जनपद में शुक्रवार को 305 संक्रमितों के मिलने के बाद जनपद में 7309 पहुंच गई। इसमें 4530 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से 51 लोगों की अबतक जान गई है। वर्तमान में 2728 एक्टिव केस है। वहीं चार लाख 38 हजार 202 संदिग्धों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें चार लाख 37 हजार 472 की रिपोर्ट आ चुकी है। 730 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
13 केंद्रों पर 1324 को लगा कोरोना का टीका
मीरजापुर : जनपद के 13 केंद्रों पर शुक्रवार को 1324 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। टीकाकरण के बाद सभी स्वस्थ बताए गए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. नीलेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में टीका लगाने के लिए चील्ह, पटेहरा, राजगढ़, लालगंज, हलिया, सीखड़ पड़री, जमालपुर, चुनार आदि 13 केंद्र बनाए गए थे। सुबह दस से शाम पांच बजे तक चले टीकाकरण के दौरान 1324 लोगों ने टीका लगवाया।