96 ग्राम पंचायतों में होगा 2.38 लाख पौधारोपण

जागरण संवाददाता चुनार (मीरजापुर) नरायनपुर विकास खंड की सभी ग्राम पंचायतों में 2.38 लाख प

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 06:58 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 06:58 PM (IST)
96 ग्राम पंचायतों में होगा 2.38 लाख पौधारोपण
96 ग्राम पंचायतों में होगा 2.38 लाख पौधारोपण

जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : नरायनपुर विकास खंड की सभी ग्राम पंचायतों में 2.38 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके लिए सभी 96 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत गड्ढे खोदने का काम तेजी से कराया जा रहा है। बीडीओ पवन सिंह इसकी निगरानी कर रहे हैं। लक्ष्य के सापेक्ष विभिन्न गांवों में अब तक 65 फीसद गड्ढे खोदे गए हैं। पिछले वर्ष 2.10 लाख पौधारोपण का लक्ष्य मिला था।

बीडीओ ने बताया कि नीम, सागौन, शीशम, आम, अमरूद, आंवला, कटहल, सहजन के पौधे लगाए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी