क्रय केंद्र में 1800 क्विटल धान खुले में रखा, दुश्वारी

विपणन केंद्र मवईकला पर धान की खरीद धीमी गति से चल रही है अब तक कुल 30 किसानों से कुल 1

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 08:03 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 11:54 PM (IST)
क्रय केंद्र में 1800 क्विटल धान खुले में रखा, दुश्वारी
क्रय केंद्र में 1800 क्विटल धान खुले में रखा, दुश्वारी

जागरण संवाददाता, ड्रमंडगंज (मीरजापुर) : विपणन केंद्र मवईकला पर धान की खरीद धीमी गति से चल रही है, अब तक कुल 30 किसानों से कुल 1800 क्विटल धान की ही खरीद हो पाई है। तथा खरीदी गई धान को केंद्र पर खुले में रखा गया है। विपणन केंद्र मवईकला पर किसानों को बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है तथा पीने के पानी की भी व्यवस्था भी नहीं है। जबकि केंद्र पर धान की खरीद शुरू हुए एक पखवाड़े बीत चुके लेकिन खरीद में अभी तक तेजी नहीं हो सकी है। जिसका मुख्य कारण किसानों की अभी तक फसल तैयार नहीं होना बताया जा रहा है। वही अन्य समितियों पर अभी तक खरीद का शुभारंभ नहीं हो पाया है। शासन द्वारा किसानों की फसलों की लागत को देखते हुए हलिया विकास खंड में दर्जनों केंद्र बनाए गए हैं। जिससे किसान अपनी तैयार धान को क्रय केंद्र पर बेच सके और उनको उचित किमत मिल सके। किसानों को धान बेचने के लिए बिचौलियों या साहुकारों के पास न जाना पड़े।किसानों की सुविधाओं को देखते हुए साधन सहकारी समिति भटवारी दिघिया को भी धान खरीद का केंद्र बनाया गया है। इसी तरह यूपी एग्रो का केंद्र हथेड़ा में बनाया गया है जंहा पर किसानों की खरीद शुरू हो गई है और धान की तौल करायी जा रही है। केंद्र प्रभारी ने बताया कि विपणन केंद्र मवईकला पर अब तक कुल 30 किसानों से 1800 कुंतल धान की खरीद की चुकी है और किसानों से अपील की जा रही है कि केंद्र पर धान साफ सुथरा कर ही लेकर आए जिससे धान खरीद करने में कोई दिक्कत नहीं हो।

chat bot
आपका साथी