107 केंद्रों पर 15365 लोगों को लगा कोरोना का टीका

जनपद में 107 केंद्रों पर बुधवार को 15365 लोगों को कोरोना का

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 08:23 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 08:23 PM (IST)
107 केंद्रों पर 15365 लोगों को लगा कोरोना का टीका
107 केंद्रों पर 15365 लोगों को लगा कोरोना का टीका

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जनपद में 107 केंद्रों पर बुधवार को 15365 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। टीकाकरण के दौरान किसी को कोई परेशानी नहीं होने पर उनको घर भेज दिया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. नीलेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि टीका लगाने के लिए कुल 107 केंद्र बनाए गए थे। इसमें सुबह से लोग टीका लगवाने के लिए आ रहे थे। शाम पांच बजे तक 15365 लोगों को टीका लगाया जा सका।

chat bot
आपका साथी