15,174 लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका

जनपद में गुरुवार को 15174 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। टीका लगाने के लिए जनपद में 13 सेंटर के अलावा गांव-गांव कैंप भी लगाए गए। शासन ने प्रतिदिन 40 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य विभाग को दिया है। इसके लिए संबंधित विभाग के अलावा राजस्व विभाग के कर्मचारियों को भी लगाया गया है। इसमें लेखपाल कानूनगो लोगों को खोजकर टीका लगवाने का काम करा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 08:56 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 08:56 PM (IST)
15,174 लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका
15,174 लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जनपद में गुरुवार को 15,174 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। टीका लगाने के लिए जनपद में 13 सेंटर के अलावा गांव-गांव कैंप भी लगाए गए। शासन ने प्रतिदिन 40 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य विभाग को दिया है। इसके लिए संबंधित विभाग के अलावा राजस्व विभाग के कर्मचारियों को भी लगाया गया है। इसमें लेखपाल, कानूनगो लोगों को खोजकर टीका लगवाने का काम करा रहे हैं।

जनपद में 18 लाख 48 हजार 164 लोगों को कोरोना का टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। इसमें अभी तक साढ़े 17 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। लक्ष्य को पाने के लिए प्रतिदिन 40 हजार टीका लगाने के लिए कहा गया है, जिससे जल्द लोगों को टीका लगाया जा सके। प्रशासन का प्रयास हैं कि दोनों फेज के टीके लोगों को लगा दिया जाए। इसके बाद 18 साल से कम उम्र के लोगों को टीका लगाने का काम किया जाएगा। इसके लिए वैक्सीन आने का इंतजार किया रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. नीलेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि टीकाकरण तेजी से किया रहा है। जल्द ही दोनों फेज के टीका लगाने का लक्ष्य पा लिया जाएगा। उन्होंने सभी से अपील किया कि जिन लोगों ने अभी तक कोरोना का टीका नहीं लगवाया हैं वे तत्काल अपना रजिस्ट्रेशन कराकर टीका लगवा लें।

chat bot
आपका साथी