15-15 हजार के दो इनामी बदमाश बंदी

जागरण संवाददाता मीरजापुर विध्याचल पुलिस ने 15-15 हजार के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 06:22 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 06:22 PM (IST)
15-15 हजार के दो 
इनामी बदमाश बंदी
15-15 हजार के दो इनामी बदमाश बंदी

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : विध्याचल पुलिस ने 15-15 हजार के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया।

जिगना रेलवे क्रासिग के पास से पकड़े गए दोनों आरोपित संदीप बिद व कृष्ण कुमार बिद निवासी नरोइया पर कटरा पुलिस ने गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की थी। गिरफ्तारी नहीं होने पर 15-15 हजार रुपये के इनाम घोषित किया था। मामले की विवेचना विध्याचल निरीक्षक शेषधर पांडेय कर रहे थे। शुक्रवार को सूचना मिली कि दोनों आरोपित जिगना रेलवे क्रासिग के पास वाहन लेकर खड़े है। क्रासिग बंद होने के कारण रूके हुए है। क्रासिग खुलते ही कही फरार हो जाएंगे। जानकारी होते ही वे उपनिरीक्षक केदारनाथ मौर्या के साथ पहुंचे और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी