दो महिला स्वास्थ्य कर्मी सहित 14 संक्रमित मिले

जागरण संवाददाता मीरजापुर जिला चिकित्सालय और पीएचसी जमालपुर की एक एक महिला कर्मचारी सम

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 06:35 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 06:35 PM (IST)
दो महिला स्वास्थ्य कर्मी सहित 14 संक्रमित मिले
दो महिला स्वास्थ्य कर्मी सहित 14 संक्रमित मिले

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जिला चिकित्सालय और पीएचसी जमालपुर की एक एक महिला कर्मचारी समेत जिले में 14 लोग बुधवार को वायरस से संक्रमित मिले। इनको आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। परिवार को क्वारंटाइन करके सैंपल लिया जा रहा है। स्वास्थ विभाग की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों से 1732 संदिग्धों का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया। 11 संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उनको वार्ड से छुट्टी दे दी गई।

पाजिटिव लोगों में जिला चिकित्सालय की एक महिला कर्मचारी, भैसा कछवां के एक पुरुष, जफरपुरा जमालपुर, रेरूपुर जमालपुर, मलाधरपुर चील्ह की एक -एक महिला शामिल है। साथ ही महमूदपुर अहरौरा, विशालपुरी कालोनी, मठना जमालपुर, सहसपुरा चुनार के एक -एक पुरुष, दरगाह शरीफ चुनार, दक्षिण केवटान विध्याचल, पीएचसी जमालपुर एक -एक महिला, कैलाशपुरी कालोनी, राजगढ़ के एक- एक पुरुष भी संक्रमित मिले हैं।

कोरेाना संक्रमण की चपेट में आकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती चल रहे 11 लोगों की रिपोर्ट बुधवार को निगेटिव आने पर चिकित्सकों ने वार्ड से छुट्टी दे दी। ठीक हुए लोगों में विध्यवासिनी कालोनी भरूहना के एक पुरुष, चचेरी मोड़ चुनार के एक पुरुष, एक महिला, कछवां, अदलहाट चुनार, महमूदपुर अहरौरा, टंडनपुरी कालोनी के एक-एक पुरुष शामिल है। इसके अलावा नारघाट की एक महिला, बैकुंठपुर चुनार के एक पुरुष, भिखारीपुर कछवां, सिटी क्लब के पीछे सिविल लाइन की एक महिला भी स्वस्थ होकर घर लौटी है।

जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या बुधवार को 2788 पहुंच गई। इसमें 2564 संक्रमित ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। 35 की कोरोना से मौत हुई है। वर्तमान समय में 190 केस एक्टिव है। अबतक एक लाख 43 हजार 311 संदिग्धों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा चुके है। इसमें एक लाख 41 हजार 42 की रिपोर्ट आ चुकी है। 2269 की रिपोर्ट अभी आनी है।

chat bot
आपका साथी