एक दूजे के हुए 108 वर-वधू , ऊर्जाराज्य मंत्री ने दिया आशीर्वाद

शहनाई की धुन व मंगलगीतों से गूंजते परिसर में शिरकत किए वर-वधू के स्वजन -जवाहर नवोदय विद्य

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 06:57 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 06:57 PM (IST)
एक दूजे के हुए 108 वर-वधू , ऊर्जाराज्य मंत्री ने दिया आशीर्वाद
एक दूजे के हुए 108 वर-वधू , ऊर्जाराज्य मंत्री ने दिया आशीर्वाद

शहनाई की धुन व मंगलगीतों से गूंजते परिसर में शिरकत किए वर-वधू के स्वजन

-जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में आयोजित हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह

-ऊर्जा राज्यमंत्री व सीडीओ संग अन्य अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद जागरण संवाददाता, पटेहरा (मीरजापुर) : जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजगढ़ व पटेहरा ब्लाक से कुल 108 वर-वधूओं ने अग्नि के सात फेरों के बीच दांपत्य सूत्र में बंधकर सात जन्मों तक जीने-मरने की कसमें खाई। इस दौरान ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल, छानबे विधायक राहुल प्रकाश, सीडीओ अविनाश सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने वर वधुओं को आशीर्वाद दिया। साथ ही समाज कल्याण की ओर से सभी को उपहार स्वरूप सामान भेंट किया गया।

विद्यालय परिसर सुबह से ही शहनाई की धुन व मंगलगीतों से गूंजने लगा था। परिसर में प्रत्येक वर-वधू की ओर से उनके परिजनों पहुंचे। साथ ही दूल्हा व दुल्हन को सजाने का कार्य करने लगे। दोपहर में एक साथ सभी को पुरोहितों की ओर से मंत्रोच्चार के साथ विवाह कार्यक्रम शुरू कराया गया। इस दौरान पटेहरा के 55 व राजगढ़ के 53 जोड़े थे। प्रत्येक जोड़े को उपहार स्वरूप बाक्स, मोबाइल, चांदी का पायल, बिछिया, गैस चूल्हा, प्रेशर कूकर, सीलिग फैन, टार्च, मच्छरदानी, साड़ी सेट, 51 बर्तन का सेट दिया गया। इस अवसर पर निवर्तमान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश सिंह राजू, जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरिश्चंद दुबे, बीडीओ दिनेश कुमार मिश्र आदि ने भी वर वधुओं को आशीर्वाद देकर सुखमय जीवन जीने का आशीर्वाद दिया। गायत्री शक्तिपीठ राजपुर के पुरोहित हरिहर सिंह, कमलाशंकर, ओमप्रकाश सिंह, रामभजन, भोलानाथ, कुंवर केशरी, बीरबल, ब्रह्मदेव के मंत्रोच्चार के बीच सात फेरों के साथ सिदूर दान करा कर विवाह कराया। कार्यक्रम का संचालन विनोद श्रीवास्तव जिला कोआर्डिनेटर ने किया। वर्जन

101 शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के अंतर्गत नवोदय विद्यालय प्रांगण में 108 जोड़ों की शादी रचाई गई। इन्हें 35 हजार नकद, छह हजार शादी में खर्च, 10 हजार मूल्य के सामान सरकार की ओर से प्रत्येक वर-वधू को दिया गया है।

रमाशंकर सिंह पटेल, ऊर्जा राज्यमंत्री।

chat bot
आपका साथी