युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष से की मारपीट, पुलिस से की शिकायत

सरधना थाना क्षेत्र के गांव जाफराबाद दुर्वेशपुर में शुक्रवार दोपहर भाजपा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने मारपीट कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 07:59 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 08:12 PM (IST)
युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष से की मारपीट, पुलिस से की शिकायत
युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष से की मारपीट, पुलिस से की शिकायत

मेरठ, जेएनएन। सरधना थाना क्षेत्र के गांव जाफराबाद दुर्वेशपुर में शुक्रवार दोपहर भाजपा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने मारपीट कर दी। बीते बुधवार को भी चुनावी रंजिश को लेकर दोनों में मामूली कहासुनी पर विवाद हो गया था। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दे कार्रवाई की मांग की।

गांव जाफराबाद दुर्वेशपुर निवासी भाजपा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अंकुर पुत्र सुरेश ने शुक्रवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव निवासी प्रमोद कुमार पुत्र फूलसिंह उनसे चुनावी रंजिश रखता है। आरोप है कि बीते बुधवार को मामूली कहासुनी पर अपनी पत्नी से अभद्रता के गंभीर आरोप लगाए थे। शुक्रवार की सुबह इस बारे में ऐसा करने से मना किया तो आरोपित गाली-गलौज कर मारपीट पर आमादा हो गया। जहां दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके उन्होंने थाना प्रभारी से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह का कहना है कि मामले को लेकर जांच कराई जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हादसे में दो युवक घायल : बहसूमा में मेरठ-पौड़ी मार्ग पर फिरोजपुर गांव में गुरुवार देररात बाइक सवार दो युवक गड्ढे में गिरने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।

कस्बा रामराज के पास फिरोजपुर गांव में मेरठ पौड़ी मार्ग के किनारे पानी भरा होने के कारण गहरे गड्ढे बने हैं। गुरुवार देर रात बाइक पर बिजनौर से मेरठ जा रहे नफीस व आदिल गड्ढे में गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ग्रामीणों मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

chat bot
आपका साथी