युवक नशे में निगल गया जिंदा जहरीला सांप - मौत, वीडियो भी वायरल

लोगों के उकसावे में आकर उसने सांप को मुंह के अंदर रख लिया। इसी दौरान सांप उसके पेट में चला गया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।

By Ashish MishraEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 09:53 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 08:04 AM (IST)
युवक नशे में निगल गया जिंदा जहरीला सांप - मौत, वीडियो भी वायरल
युवक नशे में निगल गया जिंदा जहरीला सांप - मौत, वीडियो भी वायरल

अमरोहा (जेएनएन)। रजबपुर थानाक्षेत्र में शराब के नशे में युवक ने सांप को निगल लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे झाडफ़ूंक के लिए सपेरों के पास ले गए। वहां उसकी मौत हो गई। सांप को पकड़कर उसके साथ खिलवाड़ करते हुए युवक का वीडियो भी वायरल हुआ है।

अमरोहा के गांव चकबदौनिया निवासी महीलाल सिंह (40) मजदूर था। उसके घर में पत्नी के अलावा तीन बेटियां और एक छोटा बेटा है। ग्रामीणों के मुताबिक महीलाल शराब का आदी था। शनिवार को भी उसने जमकर शराब पी। नशे में जब वह सड़क पर घूम रहा था तभी उसे एक छोटा सांप नजर आ गया। उसने दौड़कर सांप को पकड़ लिया। इस दौरान कुछ अन्य लोग भी वहां पहुंच गए।

लोगों को जुटता देखकर महीलाल ने सांप के साथ खिलवाड़ शुरू कर दिया। कई बार उसे मुट्ठी में बंद किया तो कई बार अपने गले में डाल लिया। लोगों के उकसावे में आकर उसने सांप को मुंह के अंदर रख लिया। इसी दौरान सांप उसके पेट में चला गया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन आनन-फानन में उसे सपेरों के पास लेकर पहुंचे।

वहां उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। शव को तिगरी पर गंगा में प्रवाहित कर दिया गया। सांप के साथ खिलवाड़ करते वक्त कुछ लोगों ने उसका वीडियो बना लिया था। सोमवार को वीडियो वायरल होने पर प्रकरण चर्चा का विषय बना रहा। 

chat bot
आपका साथी