दुबई में युवक की मौत, शिपिंग कंपनी पर मुकदमा

सरधना थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव निवासी युवक की जनवरी माह में दुबई में मर्चेंट नेवी के शिप पर संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 08:06 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 08:06 AM (IST)
दुबई में युवक की मौत, शिपिंग कंपनी पर मुकदमा
दुबई में युवक की मौत, शिपिंग कंपनी पर मुकदमा

मेरठ, जेएनएन। सरधना थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव निवासी युवक की जनवरी माह में दुबई में मर्चेंट नेवी के शिप पर संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। स्वजन ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने सोमवार को मृतक के स्वजन की तहरीर पर शिपिंग कंपनी पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

खेड़ा गांव निवासी 23 वर्षीय भूपेंद्र सिंह पुत्र सुरेश कुमार की मुंबई मर्चेंट नेवी कंपनी ग्लोबल टैंकर प्राइवेट लिमिटेड में एक वर्ष पूर्व नौकरी लगी थी। जिसमें वह सी-मैन के पद पर था। इसका एक कार्यालय चंडीगढ़ में भी है। 31 जनवरी को भूपेंद्र का शव संदिग्ध हालात में दुबई में शिप में लटका हुआ मिला था। मृतक के स्वजन ने केंद्रीय राज्य मंत्री डा. संजीव बालियान और राज्यसभा सदस्य विजयपाल तोमर से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि स्वजन की तहरीर पर कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दो पक्षों में चले लाठी-डंडे,एक गिरफ्तार: दो पक्षों में रंजिशन विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। इससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने बामुश्किल दोनों को अलग-अलग किया। मारपीट करने वाले एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

रेलवे रोड थाना क्षेत्र के पूर्वा दीनदयाल निवासी दीपक पुत्र परमात्मा शरण स्वजन संग रहते है। सोमवार को उसकी पत्नी सोनिया व भांजा ललित घर पर अकेले थे। तभी दिलीप, विशाल, रिकू व धर्मा ने मिलकर हमला कर दिया। मारपीट की सूचना मिलते ही दीपक पक्ष के लोग भी एकत्र हो गए। दोनों में जमकर मारपीट, पथराव व लाठी-डंडे चले। इसमे कई लोगों को हल्की चोट आई हैं। मोहल्ले से किसी ने पुलिस को सूचना दी। दीपक ने हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी इंद्रपाल सिंह का कहना है कि चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा एक आरोपित विशाल को गिरफ्तार कर लिया गया। फरार आरोपितों की तलाश जारी है। लेन-देन के विवाद में मारपीट

-सदर बाजार थाना क्षेत्र के थापर नगर निवासी मोहित का मकबरा निवासी हसरत से लेन-देन चल रहा है। सोमवार को अकबर ने उसे केसरगंज चौकी के समीप मिलने के लिए बुलाया था। कहासुनी के बाद दोनों चौकी के सामने ही झगड़ा करने लगे। मारपीट होते देख पुलिसकर्मी आ गए। उन्होंने दोनों को थाने भिजवा दिया।

chat bot
आपका साथी