मेरठ: चार दिन तक फंदे पर लटका रहा युवक का शव, पांच दिन पहले मां से हुआ था झगड़ा

मां से झगड़े के बाद बेटे ने फंदे पर लटकर जान दे दी। चार दिन बाद पड़ोसियों ने स्वजन को सूचना दी जिसके बाद माता-पिता घर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। पांच दिन पहले मां से झगड़ा हुआ था पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Wed, 11 Aug 2021 11:04 PM (IST) Updated:Wed, 11 Aug 2021 11:04 PM (IST)
मेरठ: चार दिन तक फंदे पर लटका रहा युवक का शव, पांच दिन पहले मां से हुआ था झगड़ा
चार दिन तक फंदे पर लटका रहा युवक का शव।

मेरठ, जेएनएन। मां से झगड़े के बाद बेटे ने फंदे पर लटकर जान दे दी। चार दिन बाद पड़ोसियों ने स्वजन को सूचना दी, जिसके बाद माता-पिता घर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया।

यह है मामला

मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के भोकरहेड़ी गांव निवासी अनुज शेरावत होमगार्ड विभाग में ब्लाक आर्गेनाइजर हैं। फिलवक्त उनकी तैनाती मेरठ में है। वह टीपीनगर क्षेत्र में भोला रोड शीलकुंज में रहते हैं। बताया गया कि सौरभ का छह अगस्त को मां से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। बात बढ़ने पर अनुज पत्नी के साथ गांव चले गए। अगले दिन दोपहर तक बेटे से बात हुई। इसके बाद फोन बंद हो गया। बुधवार सुबह अनुज ने पड़ोसियों को फोन कर बेटे का हाल जाना। उन्होंने बताया कि वह घर से नहीं निकल रहा। घर से दुर्गंध आ रही है। स्वजन घर पहुंचे तो सौरभ का शव फंदे पर लटका था। पुलिस ने शव उतारकर मर्चरी भिजवाया।

चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि शव को देखकर ऐसा लगा रहा था कि कई दिन पहले फांसी लगाई है। आसपास के लोगों ने बताया कि करीब चार साल पहले मृतक के बड़े भाई ने ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। 

chat bot
आपका साथी