मेरठ में मायके में रह रही पत्नी को लेने गए युवक को पीटा, पुलिस ने हवालात में डाला
मेरठ में मायके में रह रही पत्नी को लेने गए युवक की कहासुनी हो गई। दोनों में मारपीट होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़कर हवालात में डाल दिया। दोनों पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए और वहां नोकझोंक हो गई।
मेरठ, जेएनएन। मायके में रह रही पत्नी को लेने गए युवक की कहासुनी हो गई। दोनों में मारपीट होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़कर हवालात में डाल दिया। दोनों पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए और वहां नोकझोंक हो गई। पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल दोनों पक्षों को शांत कराया।
यह है मामला
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर के नंबर आठ निवासी योगेश की ससुराल भी सुभाष नगर में ही है। दंपती का काफी समय से विवाद चल रहा है। इसके चलते ही विवाहिता दीपा मायके में रह रही है। गुरुवार को योगेश पत्नी को लेने के लिए गया था। इस दौरान दोनों में कहासुनी हो गई और हाथापाई होने लगी। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले आई और उसे हवालात में डाल दिया। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे और थाने में ही हंगामा शुरू हो गया। पुलिसकर्मी ने दोनों पक्षों को शांत कराया। थाना प्रभारी अब्दुल रहमान सिद्दीकी ने बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।